ईरान के साथ जारी जंग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। युद्ध के मैदान में अपनी पकड़ मजबूत दिखाने की कोशिश कर रहे ट्रंप अब खुद अपने ही घर—यानी व्हाइट हाउस—में कमजोर पड़ते दिख रहे हैं। सरकार के अंदर बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को हटाए जाने के बाद से वाशिंगटन के गलियारों में हलचल है। यह महज एक इस्तीफा नहीं, बल्कि बड़े बदलावों की शुरुआत माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप अपनी कैबिनेट में जल्द ही कुछ और बड़े बदलाव करने की तैयारी में हैं।
ईरान के साथ पांच हफ्ते से चल रही जंग का असर अब अमेरिकी जनता की जेब पर दिखने लगा है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और महंगाई से आम जनता त्रस्त है। इसका सीधा असर ट्रंप की रेटिंग पर पड़ा है, जो गिरकर 36% के निचले स्तर पर आ गई है। संबोधन के जरिए भरोसा जगाने की उनकी कोशिशें भी बेअसर साबित हुई हैं।
व्हाइट हाउस के गलियारों में चर्चा है कि नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड और कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक की कुर्सी खतरे में है। कहा जा रहा है कि ट्रंप तुलसी गबार्ड के कामकाज से नाखुश हैं, जबकि लुटनिक अपने पुराने विवादित संबंधों के चलते जांच के दायरे में हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से इन दावों को नकारा जा रहा है।
पिछले कार्यकाल में बार-बार स्टाफ बदलने की आलोचना झेल चुके ट्रंप इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। माना जा रहा है कि वे बड़े पैमाने पर कैबिनेट बदलने के बजाय टारगेटेड बदलाव की रणनीति अपनाएंगे। इसका मकसद सरकार को सक्रिय दिखाना और जनता के गुस्से को शांत करना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने तो यहां तक कह दिया कि बॉन्डी आखिरी नहीं हैं।
अमेरिकी जनता का भी एक बड़ा हिस्सा (करीब 60%) इस युद्ध के खिलाफ है। ट्रंप के अपने समर्थक भी अब बढ़ती कीमतों को लेकर बेचैन हैं। मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप भले ही अपनी छवि सुधारने के लिए दबाव बना रहे हों, लेकिन जमीन पर हालात उनके पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। आने वाले दिन तय करेंगे कि ट्रंप अपनी टीम को बचा पाते हैं या सत्ता की साख बचाने के लिए अपनों की ही बलि चढ़ाते हैं।
Donald J. Trump Truth Social 04:04.26 04:37 PM EST
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) April 4, 2026
Many of Iran’s Military Leaders, who have led them poorly and unwisely, are terminated, along with much else, with this massive strike in Tehran! President DONALD J. TRUMP pic.twitter.com/kn2fwYTjjG
ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला: तेल मंत्रालय के कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, मची अफरा-तफरी
म्यूजियम या चोरी का खजाना ! MIT छात्र के ऐप ने खोली ब्रिटिश म्यूजियम की पोल
ट्रंप की कुर्सी पर संकट? ईरान युद्ध के बीच व्हाइट हाउस में मची खलबली
दुश्मन की मांद में घुसा अमेरिका, ईरानी सरजमीं पर जारी है पायलट को निकालने का मिशन रेस्क्यू
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी: रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कोलकाता पर हमले की दी धमकी
शर्मनाक: पाकिस्तानी यूट्यूबर ने लाइव कैमरे पर भारतीय पत्रकार पर तानी बंदूक, फायरिंग कर दी जान से मारने की धमकी
43 की उम्र में बुढ़ापे को मात, जेम्स एंडरसन का काउंटी में कहर, झटके 5 विकेट
ईरान की चेतावनी: बुशेहर परमाणु संयंत्र पर हमले से GCC देशों में मच सकता है रेडियोएक्टिव हाहाकार
मोहम्मद शमी को छोड़ना SRH की बड़ी भूल? पुरानी टीम के खिलाफ ही बरपाया कहर
क्या ट्रंप अस्पताल में भर्ती हैं? वायरल वीडियो से मची सनसनी, व्हाइट हाउस ने खोली पोल