पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। इस बार उन्होंने अपनी गीदड़भभकियों में कोलकाता का नाम घसीटते हुए भारत को सीधे तौर पर निशाना बनाने की धमकी दी है।
फॉल्स फ्लैग का निराधार आरोप सियालकोट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आसिफ ने बिना किसी सबूत के दावा किया कि भारत फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन की साजिश रच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अपने ही लोगों या हिरासत में मौजूद पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर किसी हमले की योजना बना रहा है, ताकि उसका दोष पाकिस्तान पर मढ़ा जा सके।
बोले- घरों में घुसकर करेंगे हमला अपनी धमकी को और आक्रामक बनाते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगला टकराव पहले से कहीं अधिक विनाशकारी होगा। उन्होंने कहा, अगर भारत ने दोबारा ऐसी कोशिश की, तो उसे पहले से अधिक शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। युद्ध केवल सीमा तक सीमित नहीं रहेगा, हम उनके इलाके में घुसेंगे और उनके घरों के भीतर हमला करेंगे।
कोलकाता को बनाया निशाना आसिफ ने विशेष रूप से कोलकाता का जिक्र करते हुए कहा कि अगला जवाब केवल सीमावर्ती इलाकों तक नहीं, बल्कि कोलकाता तक पहुंच सकता है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान का यह बयान केवल वहां की घरेलू राजनीति और आर्थिक बदहाली से ध्यान भटकाने की एक कोशिश है।
भारत का सख्त रुख पाकिस्तानी रक्षा मंत्री की यह बौखलाहट भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस कड़े संदेश के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा कोई दुस्साहस किया, तो भारतीय सेना ऐसा करारा जवाब देगी जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे।
राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं है। किसी भी आतंकी हरकत का सीधा और सैन्य जवाब देना भारत की नई नीति है, जिससे पाकिस्तान का सत्ता-प्रतिष्ठान घबराया हुआ है।
*Pakistani Defense Minister Khawaja Asif has issued another threat, specifically mentioning Kolkata.
— OsintTV 📺 (@OsintTV) April 4, 2026
He claims:
They [plan] some kind of false-flag operation through their own men or through the Pakistanis in their detention by planting bodies somewhere and claiming they were… pic.twitter.com/QYKeWe3wCb
ये छोटा सा ट्रेलर...पिक्चर अभी बाकी है ; राघव चड्ढा का AAP नेताओं पर तीखा पलटवार
सालार मसूद और आज के माफिया एक ही विचारधारा के: सीएम योगी ने महाराजा सुहेलदेव के योगदान को किया याद
शर्मनाक: पाकिस्तानी यूट्यूबर ने लाइव कैमरे पर भारतीय पत्रकार पर तानी बंदूक, फायरिंग कर दी जान से मारने की धमकी
गजब! मारवाड़ी परिवार ने शादी के लिए बुक किया पूरा ट्रेन कोच, अंदर का नजारा देख चकरा जाएंगे आप
क्या ट्रंप अस्पताल में भर्ती हैं? वायरल वीडियो से मची सनसनी, व्हाइट हाउस ने खोली पोल
77 साल की मौसमी चटर्जी ने देखी धुरंधर 2 , 4 घंटे की फिल्म देख झूम उठीं सीनियर एक्ट्रेस
ईरान में मौत को मात: अमेरिकी पायलट के साहसी रेस्क्यू की पूरी कहानी
ईरान में मौत का खेल : अमेरिकी पायलट बचाने के साहसी ऑपरेशन में गिरे विमान, 5 की मौत
ममता के गढ़ में बीजेपी का मिशन परिवर्तन : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने भरी हुंकार, दिलीप घोष के साथ किया रोड शो
ईरान में फंसे पायलट को बचाने के लिए अमेरिका ने बरपाया कहर, 2000 करोड़ के एयरक्राफ्ट किए कुर्बान