असम के बारपेटा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा और सेना के मनोबल को चोट पहुँचाने के गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस गाती है पाकिस्तान का राग पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान कनेक्शन देश के लिए हमेशा भारी पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे मौकों पर कांग्रेस ने हमेशा दुश्मनों के एजेंडे को हवा दी है। पीएम ने दावा किया कि कांग्रेस वही गीत गाती है जिसकी धुन पाकिस्तान तैयार करता है।
सेना के विश्वासघात का जिक्र सेना का मुद्दा उठाते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा फौज के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन (OROP) का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ने सालों तक इसे लागू नहीं किया, जबकि भाजपा सरकार ने इसे धरातल पर उतारकर सैनिकों को उनका हक दिलाया।
घुसपैठियों के साथ कांग्रेस का गठबंधन असम में घुसपैठ के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुलेआम घुसपैठियों का समर्थन कर रही है। पीएम के अनुसार, कांग्रेस ऐसी राजनीति कर रही है कि राज्य में घुसपैठियों के खिलाफ बोलने वालों को ही जेल भेजने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने जनता से कहा कि असम की शांति के लिए कांग्रेस को सत्ता से दूर रखना जरूरी है।
किसानों के लिए भाजपा पहली पसंद विकास के एजेंडे पर बात करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए संकीर्ण राजनीति करती है, जबकि भाजपा की नजर दीर्घकालिक विकास पर है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार किसानों की पहली पसंद है, क्योंकि हमने बिचौलियों को खत्म कर सीधे किसानों के बैंक खातों में पैसा पहुंचाना सुनिश्चित किया है।
कांग्रेस का विकासहीन मॉडल पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अब केवल कुछ राज्यों तक सिमट कर रह गई है। वे अपने शासनकाल का कोई ठोस ब्योरा नहीं दे सकते, क्योंकि उनकी एकमात्र नीति विकास को रोकना और अपनी सत्ता बचाना है। उन्होंने असम की जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत देने की अपील की।
शांति और विकास के लिए कांग्रेस को असम से दूर रखना बहुत जरूरी है। pic.twitter.com/CFvJgNUVdF
— Narendra Modi (@narendramodi) April 6, 2026
ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी: होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो मंगलवार रात 8 बजे होगा हमला
होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंदेब पर ईरान की नजर, क्या बंद होते ही थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?
अपना ब्लाउज खुद फाड़ लो : कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल पर मचा सियासी बवाल
गुस्से से गले मिलने तक: संजीव गोयनका और ऋषभ पंत का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
लक्ष्मण की दो टूक: एक शख्स के अहंकार ने झोंका दुनिया को युद्ध की आग में
गैस पाइपलाइन के पास विस्फोटक: क्या यूरोप में फिर छिड़ने वाला है ऊर्जा का नया युद्ध?
आसमान से बरसेगा स्मार्ट मौत का साया: ट्रांसपोर्ट विमान बनेंगे घातक अटैक मशीन
कवर्धा में विजय शर्मा का भव्य स्वागत, नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब IED-मुक्त बस्तर का संकल्प
असम चुनाव: हेलीपैड की अनुमति न मिलने पर भड़कीं कल्पना सोरेन, फोन से भरी हुंकार
संजीव गोयनका की आंखों में आंसू: हैदराबाद पर मिली जीत के बाद बदल गई ऋषभ पंत के साथ केमिस्ट्री!