मत जाओ मां... बुजुर्ग महिला की अर्थी पर लिपटकर दहाड़ें मारकर रोया बंदर
News Image

कर्नाटक के चन्नपटना से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सोशल मीडिया को भावुक कर दिया है। रायरा डोड्डी गांव की रहने वाली 85 वर्षीय पार्वतम्मा का निधन हो गया, लेकिन उनकी अंतिम विदाई पर जो हुआ, उसने वहां मौजूद हर शख्स को झकझोर कर रख दिया।

बेजुबान का अटूट लगाव पार्वतम्मा का अपने घर के आसपास रहने वाले बंदरों से गहरा नाता था। लोग जिन्हें अक्सर एक आफत समझते थे, उन्हें पार्वतम्मा अपने बच्चों की तरह दुलारती थीं और रोज खाना खिलाती थीं। उन्हें क्या पता था कि उनकी यही ममता एक बेजुबान को उनका सबसे बड़ा मुरीद बना देगी।

शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया बंदर जब पार्वतम्मा का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए आंगन में रखा गया, तो एक बंदर वहां पहुंचा। उसने न कोई शोर मचाया और न ही भोजन की तलाश की। वह सीधे शव के पास गया, मृतका के चेहरे को बड़े प्यार से छुआ और फिर उनके सीने से लगकर फूट-फूटकर रोने लगा। यह दृश्य देख वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

इंसानियत को आईने में दिखाता वीडियो यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि इंसान अक्सर एहसान भूल जाता है, लेकिन ये जानवर मरते दम तक प्यार का कर्ज निभाते हैं। पार्वतम्मा द्वारा दी गई रोटियों का मोल उस बंदर ने अपने आंसुओं से चुकाया है।

वफादारी की मिसालें यह पहली बार नहीं है जब जानवरों की संवेदनशीलता चर्चा में आई है। इससे पहले हिमाचल के चंबा में भी एक वफादार कुत्ता बर्फबारी के बीच अपने मालिक के शव के पास घंटों रक्षा करता पाया गया था। ये घटनाएं साबित करती हैं कि प्यार और वफादारी के रिश्ते सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये बेजुबान अहसासों की भाषा हमसे बेहतर समझते हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

खौफनाक मंजर: फोन पर बात कर रही महिला पर आवारा कुत्ते ने बोला हमला, वीडियो देख कांप उठेंगे आप

Story 1

क्या रणबीर कपूर बनेंगे आदर्श राम ? रामानंद सागर की रामायण से ली प्रेरणा

Story 1

सावधान! LPG बुकिंग का मैसेज खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, सरकार ने जारी किया अलर्ट

Story 1

भारतीय सेना को शराबी-बलात्कारी बताकर विदेशी आकाओं के गुणगान में जुटे कट्टरपंथी: आखिर ये कौन लोग हैं?

Story 1

असम की गोल्डन लीफ : चीन से जर्मनी तक क्यों दुनिया है इस चाय की दीवानी?

Story 1

मार्च में ओले-बारिश का कहर: क्या यह क्लाइमेट चेंज की आहट है? अब अप्रैल-मई में कैसा रहेगा मौसम?

Story 1

चलती ट्रेन बनी धोबी घाट : रैक और हैंडल पर सरेआम लटकते दिखे पेटीकोट-तौलिये

Story 1

युद्ध संकट: भारत की एनर्जी कूटनीति का बड़ा दांव, 41 देशों से तेल मंगाकर खत्म की निर्भरता

Story 1

रामायण में श्रीराम बनने के लिए रणबीर कपूर ने अपनाई ये खास रणनीति

Story 1

ग्रेटर नोएडा में बारिश बनी मौत का जाल: खुले नाले में समाई बाइक, बाल-बाल बचे तीन युवक