पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों को पूरी रात बंधक बनाए जाने की घटना ने राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक भूचाल ला दिया है। इस मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सीधे तौर पर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है।
प्रशासन पर मेरा नियंत्रण नहीं मुर्शिदाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी आधी रात को एक पत्रकार से मिली। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब उन्हें राज्य की प्रशासनिक मशीनरी पर अपना कंट्रोल महसूस नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है और वह गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है।
सुपर राष्ट्रपति शासन का आरोप ममता बनर्जी ने वर्तमान स्थिति को सुपर राष्ट्रपति शासन करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा शीर्ष स्तर पर किए गए बदलावों के कारण उनकी शक्तियां छीन ली गई हैं। सीएम के अनुसार, राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी अब उनकी नहीं, बल्कि चुनाव आयोग की है, जो स्थिति को संभालने में पूरी तरह विफल रहा है।
सुप्रीम कोर्ट सख्त, CBI-NIA जांच के संकेत इस घटना का सुप्रीम कोर्ट ने भी कड़ा संज्ञान लिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने इसे न्यायिक संस्था के अधिकार को दी गई जान-बूझकर चुनौती करार दिया है। कोर्ट ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संकेत दिए हैं कि इस मामले की जांच CBI या NIA जैसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जा सकती है। कोर्ट ने कहा कि यह न्यायिक अधिकारियों को डराने और उनका मनोबल गिराने की एक बेशर्मी भरी कोशिश है।
क्या हुआ था मालदा में? मालदा में बवाल तब शुरू हुआ जब वोटर लिस्ट से कई लोगों के नाम गायब मिले। आक्रोशित भीड़ ने सात न्यायिक अधिकारियों को नौ घंटे तक बंधक बनाए रखा। इनमें तीन महिला अधिकारी भी शामिल थीं।
बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर SIR अभियान के तहत वोटर लिस्ट बदली जा रही है, जिस पर विपक्षी दलों ने धांधली का आरोप लगाया है। गुरुवार रात करीब 1 बजे भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की मदद से अधिकारियों को रेस्क्यू किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने वाहनों पर पथराव भी किया, जिससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।
*VIDEO | West Bengal poll: CM Mamata Banerjee (@MamataOfficial) holds election campaign at Dhumurpahar, Murshidabad. She says, You all know that the law and order have been completely snatched away from me, and EC is controlling everything, and the EC is controlled by BJP and… pic.twitter.com/LNOzm1qA31
— Press Trust of India (@PTI_News) April 2, 2026
हमारा लक्ष्य सत्ता परिवर्तन नहीं : ईरान संकट के बीच ट्रंप ने मिडिल ईस्ट के सहयोगियों को किया धन्यवाद
आम आदमी को बड़ी राहत: प्लास्टिक, कपड़े और दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने खत्म की कस्टम ड्यूटी
बेलारूस की खुली चेतावनी: हम शांति के दौर में नहीं, युद्ध की तैयारी कर रहे हैं
स्कूल जाने से किया इनकार तो मां ने बुलाई पुलिस , बच्चे को मिला जिंदगी भर का सबक
पापा विधायक हैं की धौंस पड़ी भारी; नैनीताल में पुलिस ने भाजपा विधायक के बेटे की गाड़ी जब्त की
80 मिलियन डॉलर का F-15 बनाम सस्ता ईरानी ड्रोन: इराक से वायरल वीडियो ने बढ़ाई अमेरिका की फजीहत
ऋषभ पंत के साथ हुई बहस पर संजीव गोयनका ने तोड़ी चुप्पी, वायरल वीडियो पर दिया बड़ा बयान
चीन में रोबोटैक्सी का बड़ा फेलियर: बीच सड़क पर ठप हुईं सैकड़ों गाड़ियां, घंटों फंसे रहे यात्री
क्या लखनऊ की हार के बाद संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार? वायरल तस्वीर ने छेड़ी नई बहस
मालदा कांड: सीएम ममता का दावा- बंगाल में लगा है सुपर राष्ट्रपति शासन , न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर मचा बवाल