पापा विधायक हैं की धौंस पड़ी भारी; नैनीताल में पुलिस ने भाजपा विधायक के बेटे की गाड़ी जब्त की
News Image

उत्तराखंड के नैनीताल में वीआईपी कल्चर दिखाना एक रसूखदार को भारी पड़ गया। उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक के बेटे ने अपनी राजनीतिक पहचान का रौब जमाने की कोशिश की, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे उसकी एक न चली।

क्या है पूरा मामला? मामला सोमवार का है। फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल अपनी एसयूवी कार (UP33-V-0003) से नैनीताल की मालरोड पर घूम रहे थे। सड़क पर भारी जाम के बीच राहुल ने बिना किसी आपात स्थिति के अपनी गाड़ी में लगे हूटर को जोर-जोर से बजाना शुरू कर दिया।

अधिकारों से उलझना पड़ा महंगा हूटिंग की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद एसडीएम ने गाड़ी को रुकवाया। जब अधिकारियों ने पूछताछ की, तो राहुल ने अपनी गलती मानने के बजाय पिता के विधायक होने का रुआब दिखाना शुरू कर दिया। उसने बहस करते हुए अधिकारियों से कहा, क्या तुम नहीं जानते कि मेरे पापा विधायक हैं?

सड़क पर लगा जाम, पुलिस ने की कार्रवाई विधायक पुत्र के इस अभद्र व्यवहार और वीआईपी धौंस के कारण मौके पर तनाव बढ़ गया और सड़क पर लंबा जाम लग गया। एसडीएम की नाराजगी के बाद पुलिस ने तुरंत सख्त रुख अपनाया। पुलिस ने मौके पर ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा और गाड़ी को सीज कर दिया।

वीआईपी कल्चर के खिलाफ कड़ा संदेश एसआई सुनील कुमार ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते यह कार्रवाई की गई है। विधायक के बेटे की गाड़ी (फॉर्च्यूनर) सीज कर दी गई है और अब इसे छुड़ाने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। इस कठोर कार्रवाई को नैनीताल प्रशासन द्वारा वीआईपी कल्चर के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2026: इकाना स्टेडियम बना जंग का अखाड़ा, लखनऊ-दिल्ली मैच के दौरान भिड़े फैंस, लात-घूंसे चले

Story 1

डेयरी वाले का अनोखा शावर जुगाड़ : भैंसों को नहलाने का तरीका देख लोग बोले- क्या गजब तकनीक है!

Story 1

उनकी पत्नी उनके साथ बुरा बर्ताव करती हैं... भरी सभा में डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ाया फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का मजाक

Story 1

ट्रेन के फर्श पर सो रहे थे जवान, फिर TTE ने जो किया उसने जीत लिया देश का दिल

Story 1

आईपीएल 2026: लखनऊ के प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच मैदान पर हुई तीखी झड़प, अंपायरों को करना पड़ा हस्तक्षेप

Story 1

मालदा कांड पर ममता का बड़ा हमला: अमित शाह इस्तीफा दें, BJP और चुनाव आयोग खेल रहे आग से

Story 1

IPL में खेलने की जिद: श्रीलंकाई गेंदबाज ने बोर्ड को घसीटा कोर्ट, संन्यास की दी धमकी

Story 1

बंदर पर भारी पड़ा इंसान, लगातार खाना खिलाकर कर दिया ऐसा हाल कि वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Story 1

असम में 50 हजार मुस्लिमों के घर टूटे, ओवैसी ने भरी हुंकार; बोले- अजमल की पार्टी को मजबूत करना समय की मांग

Story 1

एलपीजी का झंझट खत्म! प्रयागराज के दुकानदार का जुगाड़ , वेस्ट इंजन ऑयल से बना डाला चूल्हा