देश की सुरक्षा में चौबीस घंटे तैनात रहने वाले जवान जब ट्रेन के फर्श पर सोते हुए दिखें, तो हर भारतीय का मन दुखी हो जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो देश की व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहा है और एक TTE की इंसानियत की मिसाल भी पेश कर रहा है।
क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन में शौचालय के पास दो जवान फर्श पर चादर बिछाकर सो रहे हैं। तभी वहां एक TTE आते हैं और उन्हें जगाते हैं। जवान अपनी नींद पूरी न होने के बावजूद उठते हैं और तुरंत अपना आई-कार्ड दिखाते हैं।
जांच में पता चलता है कि ये CRPF के जवान हैं और इलेक्शन ड्यूटी पर जा रहे हैं। अचानक ऑर्डर मिलने की वजह से ये जवान अपना टिकट रिजर्व नहीं करा पाए थे, जिसके कारण उन्हें ऐसी स्थिति में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
TTE की दरियादिली जवानों की स्थिति देखकर TTE ने बिना किसी औपचारिक कार्रवाई या सख्ती के, तुरंत हरकत में आते हुए उनके लिए दो बर्थ का इंतजाम कर दिया। TTE का यह मानवीय रवैया वीडियो में साफ दिख रहा है, जिसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है।
सिस्टम पर उठे सवाल वीडियो सामने आने के बाद लोग दो तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक तरफ TTE की खूब सराहना हो रही है, वहीं दूसरी तरफ लोग सिस्टम पर भड़क उठे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि देश के रक्षकों को इस तरह फर्श पर सोना पड़े, यह पूरे सिस्टम के लिए शर्म की बात है। कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि चुनाव आयोग या संबंधित विभाग को जवानों के सफर के लिए पहले से पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं करने चाहिए?
सोशल मीडिया पर बहस इस वीडियो पर अब एक बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे स्टेज्ड यानी बनावटी वीडियो भी बता रहे हैं, लेकिन अधिकतर लोग इसे एक सच्चाई के रूप में देख रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, जो जवान अपनी जान हथेली पर रखकर देश की रक्षा करते हैं, क्या उन्हें सम्मानजनक सफर देना इतना कठिन है? फिलहाल, लोगों की सहानुभूति जवानों के साथ है और वे TTE के प्रति अपना आभार व्यक्त कर रहे हैं।
🔺ट्रेन TTE के लिए जितनी सराहना की जाए उतनी कम है जिन्होंने CRPF के जवानों के प्रति सम्मान दिखाया
— Ms.Bhumi (@ibmindia20) March 31, 2026
🔺उन्होंने ट्रेन में शौचालय के पास फर्श पर सो रहे दो CRPF के जवानों को देखा। उन्होंने उनका आईडी कार्ड चेक किया और उनके लिए सीटों की व्यवस्था की, क्योंकि उनका टिकट कन्फर्म नहीं हो… pic.twitter.com/gHezzzRffi
IPL 2026: ओपनिंग का दांव पड़ा उल्टा, ऋषभ पंत अजीब तरीके से हुए आउट
चलती ट्रेन बनी धोबी घाट : रैक से लेकर खिड़की तक सुखाए गए कपड़े, वायरल हुआ वीडियो
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड धमाका, खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
IPL 2026 के बाद थमेगा नहीं क्रिकेट का रोमांच: 30 दिन में 10 टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल
JEE Main Session 2: परीक्षा देने जा रहे हैं? NTA की इन 19 जरूरी गाइडलाइन्स को जरूर पढ़ें
54 साल का सूखा खत्म: चांद की ओर बढ़ा इंसान, ऐतिहासिक उड़ान भरते ही गूंजा आर्टेमिस-2 का शोर
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का अमेरिका को खुला पत्र: ट्रंप पर साधा निशाना, इजरायल को बताया मास्टरमाइंड
ट्रंप का अप्रैल फूल दांव: ईरान ने सीजफायर के दावे को बताया कोरी कल्पना
IPL 2026: समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स का करिश्मा, यूसुफ पठान-शाकिब अल हसन के एलीट क्लब में हुए शामिल
राहुल गांधी को अवध ओझा की दो टूक सलाह: बेहतर नेता तो बन गए, लेकिन अभी ये दो चीजें बाकी हैं