आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका का गुस्सा चर्चा का विषय बन गया है।
मैदान पर दिखी गंभीर चर्चा मैच खत्म होने के तुरंत बाद का एक दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें संजीव गोयनका कोच जस्टिन लैंगर और कप्तान ऋषभ पंत के साथ काफी गंभीर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। पंत के चेहरे के हाव-भाव देखकर ऐसा लग रहा है कि टीम के मालिक प्रदर्शन से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं।
क्या फिर दोहराया गया केएल राहुल वाला दृश्य? सोशल मीडिया पर प्रशंसक इस घटना की तुलना 2024 में केएल राहुल के साथ हुई बहस से कर रहे हैं। हालांकि, वायरल तस्वीरों से यह स्पष्ट नहीं है कि यह फटकार है या केवल मैच की रणनीति पर चर्चा, लेकिन संजीव गोयनका के हाव-भाव ने प्रशंसकों के बीच अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।
संजीव गोयनका ने दी सफाई विवाद बढ़ता देख संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने लिखा, यह एक लंबा सीजन है और ऐसे पल टीम निर्माण का हिस्सा हैं। मुझे अपने कप्तान और टीम पर पूरा भरोसा है कि वे मजबूती से वापसी करेंगे।
फैंस से किया वापसी का वादा गोयनका ने आगे कहा, इकाना में हमें जो समर्थन मिला, उसके लिए प्रशंसकों का शुक्रिया। हम निश्चित रूप से वापसी करेंगे। हालांकि, मालिक का बयान चाहे कितना भी संयमित हो, लेकिन मैदान पर दिखी वह तीखी बातचीत टीम के अंदर के तनाव को उजागर करने के लिए काफी है।
*This is a long season, and moments like these are part of building something meaningful. I have full confidence in our captain and the team to respond with strength. To our fans, thank you for your support at Ekana today, we will come back stronger. The story of @LucknowIPL this… pic.twitter.com/iQvN8u4g1d
— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) April 1, 2026
स्कूल जाने से किया इनकार तो मां ने बुलाई पुलिस , बच्चे को मिला जिंदगी भर का सबक
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: अब किसी एक दुकान से किताब-कॉपी खरीदना अनिवार्य नहीं, दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइंस
बेलारूस की खुली चेतावनी: हम शांति के दौर में नहीं, युद्ध की तैयारी कर रहे हैं
CAPF बिल पर राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले- यह जवानों का मनोबल तोड़ने की साजिश
CAPF विधेयक: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, जवानों के अपमान पर उठाए सवाल
50 साल बाद चांद की ओर: नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च
पाकिस्तानी महिला मेजर आयशा खान की चर्चा क्यों? संयुक्त राष्ट्र मिशन से विदाई के बाद सुर्ख़ियों में आईं
टेस्ला ने इन दो दिग्गज कारों को कहा अलविदा, एलन मस्क ने किया युग के अंत का ऐलान
मौत से समझौता: ट्रेन के पायदान पर बैठी बुजुर्ग का वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
क्या संजीव गोयनका का पब्लिक ड्रामा IPL की गरिमा गिरा रहा है? ललित मोदी का तीखा वार