IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मुकाबले के बाद मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जिसने फिर से विवादों को हवा दे दी है। लखनऊ की हार के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के बीच हुई एनिमेटेड बातचीत ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
इतिहास दोहराने का आरोप फैंस इस घटना को IPL 2024 की यादों से जोड़कर देख रहे हैं। पिछले सीजन में भी संजीव गोयनका को इसी तरह सार्वजनिक रूप से केएल राहुल को फटकार लगाते देखा गया था। एक बार फिर वही दृश्य दोहराए जाने पर क्रिकेट गलियारों में मालिकों के व्यवहार को लेकर बहस छिड़ गई है।
ललित मोदी ने कसा तंज IPL के जनक माने जाने वाले ललित मोदी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए संजीव गोयनका पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, पैसा आ गया, पर क्लास नहीं आई। मोदी का मानना है कि फ्रेंचाइजी मालिकों को हार के तुरंत बाद खिलाड़ियों को सबके सामने नीचा दिखाने के बजाय पेशेवर रवैया अपनाना चाहिए।
फुटबॉल और क्रिकेट की तुलना मोदी ने फुटबॉल लीग का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मैनेजर और मालिक खिलाड़ियों के साथ सम्मान से पेश आते हैं और दूरगामी सोच रखते हैं। उन्होंने कहा, IPL मालिक अक्सर हेडलाइन्स और सुर्खियां बटोरने के पीछे भागते हैं। तुरंत स्टार बनने की होड़ में वे लंबे समय के इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रोफेशनल कंडक्ट को भूल जाते हैं।
कम ड्रामा, ज्यादा ब्रांड बिल्डिंग ललित मोदी ने अपनी राय रखते हुए कहा कि अगर IPL मालिक खेल में थोड़ा सब्र और क्लास लाएं, तो लीग की वैल्यूएशन और भी अधिक न्यायसंगत होगी। उन्होंने इसे एक स्पाइसी रियलिटी चेक करार देते हुए सलाह दी कि फ्रेंचाइजी को ड्रामा कम और ब्रांड बिल्डिंग पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
क्या पुरानी खुन्नश है वजह? भले ही ललित मोदी लंबे समय से लंदन में हैं, लेकिन उनकी नजरें हर घटनाक्रम पर रहती हैं। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि गोयनका पर यह हमला महज एक फीडबैक नहीं, बल्कि पुरानी कड़वाहट का नतीजा है। फैंस के बीच यह चर्चा तेज है कि मोदी ने चिली टेक (Chilly Take) के जरिए गोयनका को उनके अहंकार का आईना दिखाया है।
*The picture says it all at the sidelines of the @LucknowIPL @IPL game 🧐 pic.twitter.com/I7N1FBN31B
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 2, 2026
डेयरी वाले का अनोखा शावर जुगाड़ : भैंसों को नहलाने का तरीका देख लोग बोले- क्या गजब तकनीक है!
केरल का कोकोनट ऐप : अब कैब की तरह बुक करें नारियल तोड़ने वाला, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद
IPL: जब किस्मत ने छीना इतिहास! 25 गेंदों पर 87 रन ठोककर भी शतक से चूके मिस्टर आईपीएल
अप्रैल में बदलेगा मौसम का मिजाज: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस लाएगा बारिश और ओलों का कोहराम
पीएसएल 2026: लाइव मैच में पत्रकार ने फूंका सिगरेट का धुंआ, कैमरे पर पकड़े गए तो उड़े होश
बिहार में शराबबंदी पर अवध ओझा का बड़ा बयान: शराब बेचें, राजस्व लाएं, लेकिन स्कूलों में अनिवार्य हो मेडिटेशन
राज्यसभा में राघव चड्ढा का भविष्य क्या? डिप्टी लीडर पद से हटने के बाद सामने आया बड़ा सच
राणाबली का खौफनाक अवतार: सेट से लीक हुआ विजय देवरकोंडा का एक्शन वीडियो!
रालोजपा में बड़ा फेरबदल: चंदन सिंह बने बिहार अध्यक्ष, पारस की नई मास्टरस्ट्रोक रणनीति
असम में 50 हजार मुस्लिमों के घर टूटे, ओवैसी ने भरी हुंकार; बोले- अजमल की पार्टी को मजबूत करना समय की मांग