आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में बड़ा सांगठनिक फेरबदल करते हुए सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है।
अशोक मित्तल ने संभाली कमान नए डिप्टी लीडर चुने गए अशोक मित्तल ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी नेतृत्व और अरविंद केजरीवाल का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और सदन के भीतर पंजाब और देशहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने की चर्चाओं पर विराम राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने के बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, अशोक मित्तल ने इन अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने की बातें बेबुनियाद हैं और ऐसी चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा मित्तल ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव किसी विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि पार्टी की सामान्य कार्यप्रणाली का हिस्सा है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है। पहले एनडी गुप्ता डिप्टी लीडर थे, फिर राघव चड्ढा आए और अब मुझे यह जिम्मेदारी मिली है। कल कोई और होगा। इसे किसी और नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।
क्या सदन में बोलने का मौका मिलेगा? जब मित्तल से पूछा गया कि क्या राघव चड्ढा को अब संसद में बोलने का समय मिलेगा, तो उन्होंने साफ कहा कि पद हटने का मतलब सदन में खामोश होना नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राघव एक अच्छे नेता हैं और भविष्य में भी उन्हें संसद में अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलता रहेगा।
पार्टी की ओर से अभी चुप्पी पार्टी ने इस बदलाव का कारण बताते हुए कहा है कि कई बार संसद में उठाए जाने वाले मुद्दों की पूर्व जानकारी शीर्ष नेतृत्व को नहीं होती थी। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर खुद राघव चड्ढा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल, पार्टी ने राघव के भविष्य पर चल रही तमाम अटकलों पर पूर्ण विराम लगाने की कोशिश की है।
VIDEO | Parliament Session: AAP MP Ashok Mittal on party removing Raghav Chadha as Rajya Sabha Deputy Leader says, “Such changes in leadership positions are a continuous process. Earlier, ND Gupta ji was Deputy Leader, then Raghav ji took over, and now I have been given the… https://t.co/IsOsrnIHN3 pic.twitter.com/hqs4OOROVm
— Press Trust of India (@PTI_News) April 2, 2026
आम आदमी को बड़ी राहत: प्लास्टिक, कपड़े और दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने खत्म की कस्टम ड्यूटी
ट्रंप का बड़ा ऐलान: IRCG पर हमारा पूर्ण नियंत्रण, ईरानी नौसेना का अस्तित्व खत्म
IPL 2026: डेब्यू का रोमांच! किसी ने मचाया तहलका, तो किसी के लिए रहा बुरा सपना
हम आपके दुश्मन नहीं : राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिकी जनता को लिखा खुला पत्र
घर की जिम्मेदारियों के आगे घुटने टेकता एक मर्द , वायरल वीडियो देख आंखों में आ जाएंगे आंसू
रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद हिंदुओं को रस्सी से बांधकर घुमाया: NHRC ने झारखंड सरकार से माँगा जवाब
पिता के विवादित बयानों पर शर्मिंदा युवराज, कपिल देव और धोनी से मांगी माफी
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमला: खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी, पाकिस्तान निर्मित हथियारों का कनेक्शन
अमेरिका-ईरान जंग: ट्रंप का बड़ा संबोधन, क्या युद्धविराम की उम्मीद या और गहराएगा संकट?
ममता के गढ़ में अमित शाह का मिशन 15 दिन : तृणमूल को उखाड़ फेंकने का संकल्प