IPL 2026 के आगाज के साथ ही क्रिकेट के गलियारों में नई प्रतिभाओं की चर्चा जोरों पर है। शुरुआती 5 मुकाबलों में सभी 10 टीमों ने अपने अभियान का आगाज कर दिया है। इन मैचों में 19 से 27 वर्ष की आयु के कुल 5 युवा खिलाड़ियों को अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला। जहां कुछ खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी, वहीं कुछ को शुरुआती झटकों का सामना करना पड़ा।
पंजाब किंग्स ने 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली पर भरोसा जताया और उन्होंने इसे सही साबित कर दिखाया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ कोनोली ने दबाव में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में नाबाद 72 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। 3 करोड़ में खरीदे गए इस खिलाड़ी का डेब्यू ड्रीम डेब्यू साबित हुआ।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 21 वर्षीय विकेटकीपर मुकुल चौधरी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मौका दिया। 2.60 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदे गए मुकुल अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। वे 11 गेंदों में महज 14 रन ही बना सके। अपनी आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाने वाले मुकुल पहले मैच में दबाव का शिकार दिखे।
चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा 14.2 करोड़ रुपये में खरीदे गए 19 वर्षीय कार्तिक शर्मा पर काफी उम्मीदें थीं। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने कार्तिक, डेब्यू मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए। वे 15 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए।
राजस्थान रॉयल्स के 27 वर्षीय तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा ने अपने डेब्यू से ही धूम मचा दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मात्र 30 लाख में टीम का हिस्सा बने बृजेश ने साबित कर दिया कि प्रतिभा कीमत की मोहताज नहीं होती।
गुजरात टाइटंस के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपने डेब्यू मैच में ही अपनी गति से सबको चौंका दिया। उन्होंने 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 3 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा, लेकिन उनकी गति ने भविष्य के लिए उम्मीदें जगा दी हैं।
*A memorable start for the young Australian in the @PunjabKingsIPL colors 😍
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
Cooper Connolly is adjudged the Player of the Match on his #TATAIPL debut 🌟
Scorecard ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/5JmVoTz6DW
माउंट एवरेस्ट पर खौफनाक साजिश: खाने में बेकिंग सोडा मिलाकर पर्यटकों को बीमार करते थे, फिर रेस्क्यू के नाम पर की करोड़ों की ठगी
बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश: मोहनलाल-मामूट्टी की पैट्रियट पोस्टपोन, अब रितेश देशमुख की इस बड़ी फिल्म से होगी टक्कर
क्या पंजाब के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे धोनी? जानें क्या है ताजा अपडेट
क्या अमेरिका-ईरान के बीच बदलेगी कड़वाहट? राष्ट्रपति पेजेश्कियन का अमेरिकी जनता को खुला संदेश
हैंडसम दिखने के लिए हथौड़े से चेहरा तोड़ रहे युवा: क्या है जानलेवा Bone Smashing ट्रेंड?
CAPF बिल पर संग्राम: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- जवानों के मनोबल से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
नीतीश कुमार की असमय विदाई ? गृह विभाग के पत्र पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला
रणबीर कपूर की रामायण का जलवा: 4000 करोड़ के बजट और ऑस्कर विनिंग तकनीक से रचेगी इतिहास?
अजय देवगन को किस कर अक्षय कुमार ने दी जन्मदिन की बधाई, काजोल ने लिया मजे
50 साल बाद चांद की ओर: नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस 2 मिशन लॉन्च