सोशल मीडिया पर वायरल होने की सनक अब पागलपन की हदें पार कर चुकी है। इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों बोन स्मैशिंग (Bone Smashing) नाम का एक ट्रेंड तेजी से फैल रहा है, जो न केवल अजीब है बल्कि बेहद खतरनाक भी है।
क्या है यह खौफनाक ट्रेंड? इस ट्रेंड के तहत युवा अपनी जॉ-लाइन को शार्प और आकर्षक बनाने के लिए अपने चेहरे की हड्डियों पर हथौड़े या भारी हथियारों से वार कर रहे हैं। इस चलन की शुरुआत लुक्समैक्सिंग (Looksmaxxing) नामक ऑनलाइन कम्युनिटी से हुई, जिसे 20 वर्षीय अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ब्रैडेन पीटर्स ने बढ़ावा दिया है।
गलत वैज्ञानिक तर्क का सहारा इन युवाओं का मानना है कि चेहरे की हड्डियों पर बार-बार वार करने से उनमें माइक्रो-फ्रैक्चर होंगे। उनका तर्क है कि जब ये हड्डियां दोबारा जुड़ेंगी, तो वे पहले से ज्यादा चौड़ी और मजबूत हो जाएंगी। इसके लिए वे 19वीं सदी के वुल्फ्स लॉ (Wolff s Law) का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
डॉक्टरों की सख्त चेतावनी चिकित्सकों ने इस ट्रेंड को पूरी तरह से जानलेवा करार दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि चेहरे की कोमल हड्डियों पर हथौड़े का वार उसे मजबूत नहीं, बल्कि बुरी तरह चकनाचूर कर सकता है। इससे चेहरा हमेशा के लिए विकृत (टेढ़ा) हो सकता है।
गंभीर शारीरिक खतरे दवा ये है कि बोन स्मैशिंग करने से केवल हड्डी ही नहीं टूटती, बल्कि इसके कई और भयानक अंजाम हो सकते हैं:
सोशल मीडिया पर दर्द की गवाही कई युवा इस ट्रेंड को आजमाने के बाद पछता रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे अनेक पोस्ट सामने आए हैं, जिनमें लोग यह स्वीकार कर रहे हैं कि हथौड़े के वार के बाद वे अपना जबड़ा हिलाने तक में असमर्थ हैं। डॉक्टरों की साफ सलाह है कि दिखावे के चक्कर में अपनी जान और चेहरे को जोखिम में न डालें, क्योंकि सौंदर्य के लिए उठाया गया यह कदम जिंदगी भर का पछतावा बन सकता है।
Ran bone smashing gimmick last night for the plot now I can’t move my jaw… safe clav 👍🏾 pic.twitter.com/tYUJXDANfl
— Renoi 🇳🇬 (@B4R_Renny) March 28, 2026
राहुल गांधी को अवध ओझा की दो टूक सलाह: बेहतर नेता तो बन गए, लेकिन अभी ये दो चीजें बाकी हैं
बिहार में शराबबंदी पर अवध ओझा का बड़ा बयान: शराब बेचें, राजस्व लाएं, लेकिन स्कूलों में अनिवार्य हो मेडिटेशन
दिल्ली में नीतीश की नई पारी, बिहार में बेटे निशांत का संकल्प ने बढ़ाई हलचल
आईपीएल 2026: लखनऊ के प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच मैदान पर हुई तीखी झड़प, अंपायरों को करना पड़ा हस्तक्षेप
यूपी में फिर बिगड़ेगा मौसम: 3 अप्रैल से आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, घर से बाहर निकलना होगा जोखिम भरा
फखर जमां की बगावत: बॉल टैंपरिंग बैन के खिलाफ PCB को दी चुनौती
बादलों को चीरकर चांद की ओर बढ़ा बाहुबली ! फ्लाइट की खिड़की से दिखा नासा का ऐतिहासिक नजारा
अयोध्या में रामलला के दरबार पहुंचे गौतम अदाणी, परिवार संग मांगी देश की समृद्धि
भवानीपुर का रण: अमित शाह के रोडशो में चप्पलें चलीं और झंडों पर थूका गया, आमने-सामने आए समर्थकों का उग्र प्रदर्शन
IPL 2026: लखनऊ की हार के बाद मैदान पर बवाल, संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच तीखी बहस