बिहार की सियासत में एक बार फिर बवाल मच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस (Z+) सुरक्षा जारी रखने को लेकर गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा जारी एक पत्र ने सूबे में राजनीतिक सरगर्मी तेज कर दी है।
इस्तीफे से पहले ही भूतपूर्व का ठप्पा?
विवाद की जड़ गृह विभाग का वह पत्र है जिसमें नीतीश कुमार को लेकर भविष्य की योजना का उल्लेख है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस पत्र को अपने X हैंडल पर साझा करते हुए मुख्यमंत्री की विदाई पर तंज कसा है।
तेजस्वी ने लिखा, नीतीश कुमार की ऐसी असम्मानजनक विदाई उनके समर्थकों ने सपने में भी नहीं सोची होगी। इस्तीफे से पहले ही अधिकारी उन्हें भूतपूर्व बताने में लग गए हैं। अभी देखते रहिए, ये लोग और क्या-क्या करेंगे।
पत्र में क्या है विवादित अंश?
गृह विभाग के पत्र में स्पष्ट लिखा है: श्री नीतीश कुमार वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। निकट भविष्य में वे बिहार विधान परिषद की सदस्यता एवं मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
तेजस्वी यादव का मुख्य आपत्ति इस बात पर है कि जब नीतीश कुमार ने अभी औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है, तो सरकारी पत्राचार में उन्हें भूतपूर्व स्थिति में कैसे दिखाया जा रहा है।
बदलाव के कगार पर बिहार की राजनीति
बता दें कि नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। उन्होंने 30 मार्च को एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया था और 10 अप्रैल को उनका राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण है।
साफ है कि नीतीश कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले हैं। लेकिन उनके जाने से पहले प्रशासनिक स्तर पर जिस तरह की जल्दबाजी दिखाई गई है, उसने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का एक बड़ा मौका दे दिया है। अब देखना होगा कि सत्ताधारी दल के नेता इस प्रशासनिक चूक या पूर्वानुमान पर क्या सफाई देते हैं।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ऐसी असम्मानजनक विदाई उनके दल और समर्थकों ने सपने में भी नहीं सोची होगी कि उनके इस्तीफे से पहले ही गृह विभाग और अधिकारी उन्हें भूतपूर्व बताने में लग गए हैं। अभी देखते रहिए, ये क्या-क्या करेंगे?#Bihar #TejashwiYadav pic.twitter.com/iNxb6r6Zhx
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 2, 2026
दिल्ली में नीतीश की नई पारी, बिहार में बेटे निशांत का संकल्प ने बढ़ाई हलचल
हार के तुरंत बाद मैदान पर हुई चर्चा, क्या ऋषभ पंत पर संजीव गोयन्का का भरोसा कायम है?
संजीव गोयनका का डैमेज कंट्रोल : ऋषभ पंत से बहस के बाद मालिक ने तोड़ी चुप्पी
अंतिम विदाई: 85 वर्षीय महिला की मौत पर शव से लिपटकर रोया बंदर, वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत की बड़ी चाल: ओमान के साथ जल्द लागू होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट
5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला 50 हजार का इनामी मोंटी ढेर, एनकाउंटर में खत्म हुआ आतंक
भारत वफादारी और इंसानियत की भूमि है: ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने की खुलकर तारीफ
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
ममता के गढ़ में अमित शाह का मिशन 15 दिन : तृणमूल को उखाड़ फेंकने का संकल्प
IPL 2026: क्या हार के बाद संजीव गोयनका के सामने सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल