लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की हार के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के बीच तीखी बातचीत होती दिख रही है।
इस घटना ने एक बार फिर चर्चा छेड़ दी है कि क्या टीम प्रबंधन का हस्तक्षेप खिलाड़ियों के लिए दबाव का कारण बन रहा है।
आईपीएल में हार-जीत तो आम है, लेकिन LSG के साथ यह एक पैटर्न बन चुका है। केएल राहुल जब कप्तान थे, तब भी ऐसी तस्वीरें सामने आती थीं और अब ऋषभ पंत के साथ भी वही सिलसिला जारी है।
मैच के बाद टीम मालिक का कोच और कप्तान को घेरना अब फैंस के लिए भी एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। अन्य टीमों में ऐसी तस्वीरें कम ही देखने को मिलती हैं।
1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद, संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ। फुटेज में पंत झुककर गोयनका के सामने अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो वह हार के कारणों की सफाई दे रहे हों। इस दौरान हेड कोच जस्टिन लैंगर भी वहां मौजूद थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL 2026 की शुरुआत निराशाजनक रही है। घरेलू मैदान पर हार झेलने वाली यह इस सीजन की पहली टीम बन गई है। इससे पहले खेले गए सभी 4 मैचों में मेजबान टीमों ने जीत हासिल की थी, लेकिन LSG यह ट्रेंड नहीं बचा सकी।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। लखनऊ की टीम इकाना की पिच पर टिक ही नहीं सकी और 18.4 ओवर में महज 141 रनों पर ढेर हो गई।
जवाब में दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही और सिर्फ 26 रन पर उनके 4 विकेट गिर गए थे। लेकिन, इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिज्वी ने नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर मैच का पासा पलट दिया। दिल्ली ने 8 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली।
*Sanjiv Goenka and Rishabh pant 😭 pic.twitter.com/0RzMSkp0vE
— Faiyaz (@FaiyazWhat) April 1, 2026
क्या संजीव गोयनका ने दोहराया केएल राहुल वाला कांड ? ऋषभ पंत के साथ मैदान पर हुई बातचीत ने मचाया बवाल
रामपुर: विदाई समारोह में नम हुईं आंखें, भावुक हुए एसपी और फूट-फूटकर रो पड़ीं महिला सिपाही
केरल में तेजस्वी यादव का अंग्रेजी अवतार , कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलकर बटोरी सुर्खियां
भारत का रक्षा निर्यात बना ग्लोबल पावरहाउस , 38,424 करोड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
आईपीएल मैच के दौरान इकाना स्टेडियम बना अखाड़ा: फैंस के बीच जमकर चले लात-घूंसे, सुरक्षा पर उठे सवाल
हम जल्दी नहीं जाएंगे : ट्रंप ने ईरान में काम खत्म करने का किया वादा
चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट
बिहार में शराबबंदी पर अवध ओझा का बड़ा बयान: शराब बेचें, राजस्व लाएं, लेकिन स्कूलों में अनिवार्य हो मेडिटेशन
एनगिडी की जादुई गेंद पर गच्चा खा गए पूरन, उखड़े स्टंप्स और सन्न रह गया स्टेडियम
चांद पर पहली बार iPhone की एंट्री: आर्टेमिस-2 मिशन में NASA का बड़ा दांव!