बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा है। अजय के दोस्तों और परिवार ने उन्हें अनोखे अंदाज में विश किया है।
अक्षय कुमार का अनोखा अंदाज अक्षय कुमार ने अजय देवगन के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। इंस्टा स्टोरी पर शेयर की गई इस फोटो में अक्षय, अजय के गालों पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। अक्षय ने इसे झक्कास अंदाज में विश करते हुए लिखा, दोस्ती इतनी पुरानी है... प्यार तो होगा ही। हैप्पी बर्थडे डियर अजय देवगन।
करीना और रोहित शेट्टी का प्यार अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अजय के साथ फोटो शेयर कर उन्हें सिंघम कहकर बधाई दी। वहीं, फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने एक भावुक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने 90 के दशक से लेकर अब तक के अपने रिश्तों को याद करते हुए अजय को अपना बड़ा भाई बताया। रोहित ने लिखा, साल बीत गए, कहानियां बदल गईं, लेकिन रिश्ते वही हैं।
काजोल ने किया पति को रोस्ट पत्नी काजोल ने हमेशा की तरह अजय देवगन को मजाकिया अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अजय को रोस्ट करते हुए लिखा, केक पर लगी मोमबत्तियां अब जश्न से ज्यादा आग के खतरे (fire hazard) जैसी लग रही हैं। मुझे लगता है कि तुम उस उम्र में पहुंच गए हो... खैर, जन्मदिन मुबारक हो, तुम्हें हमेशा केक मिलता रहे।
1995 से शुरू हुआ सफर अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात 1995 में फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, साल 1999 में इस कपल ने शादी कर ली। आज वे बॉलीवुड के सबसे मजबूत जोड़ों में से एक माने जाते हैं।
At some point the candles on the cake look less like a celebration and more like a fire hazard… 🧐 I think u have reached that point .. happy birthday anyways … may u always have cake 😜 @ajaydevgn pic.twitter.com/txSE9TnFGz
— Kajol (@itsKajolD) April 2, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट में तानाशाही: खिलाड़ियों के सोशल मीडिया पर लगा अघोषित कर्फ्यू , बोर्ड की बिना इजाजत पोस्ट करना पड़ेगा महंगा
हेमंग बदानी का वह मास्टरस्ट्रोक जिसने दिल्ली कैपिटल्स को हार के जबड़े से निकाला
SC/ST एक्ट आंदोलन: राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग, वापस लें दलित-आदिवासी युवाओं पर दर्ज मुकदमे
राज्यसभा में राघव चड्ढा का भविष्य क्या? डिप्टी लीडर पद से हटने के बाद सामने आया बड़ा सच
होर्मुज संकट: LPG-LNG जहाजों की सुरक्षा पर भारत की नजर, विदेश सचिव करेंगे अहम बैठक
दिल्ली में नीतीश की नई पारी, बिहार में बेटे निशांत का संकल्प ने बढ़ाई हलचल
IPL 2026: क्या हार के बाद संजीव गोयनका के सामने सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
अयोध्या में बुर्कापोश महिला का दुस्साहस: दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर ज्वेलरी शॉप लूटी, CCTV में कैद हुई वारदात
पर्यावरण समिति के सदस्य बने अनंत सिंह, पूछा तो बोले- ‘जानबो नहीं करते हैं का है!’
असम में 50 हजार मुस्लिमों के घर टूटे, ओवैसी ने भरी हुंकार; बोले- अजमल की पार्टी को मजबूत करना समय की मांग