पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान की सैन्य और औद्योगिक रीढ़ को तोड़ने के लिए एक साथ बड़ा हमला बोला है। इन हमलों में न केवल रणनीतिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है, बल्कि ईरान की अर्थव्यवस्था को भी बड़ा झटका दिया गया है।
बुनियादी ढांचे पर चौतरफा मार हमलों की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तेहरान को करज से जोड़ने वाले एक प्रमुख हाईवे ब्रिज को निशाना बनाया गया। अल्बोर्ज प्रांत के अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में दो लोगों की जान गई है। इसके अलावा, ईरान का एक सदी पुराना मेडिकल रिसर्च सेंटर भी इन हमलों की चपेट में आया, जिससे क्षेत्र में भारी अफरा-तफरी है।
औद्योगिक क्षमता को गहरा आघात इस सैन्य हमले ने ईरान की औद्योगिक कमर तोड़ दी है। देश की दो सबसे बड़ी स्टील कंपनियां—अहवाज स्थित खुजिस्तान स्टील और इस्फहान प्रांत की मोबारकेह स्टील को हमले के बाद पूरी तरह बंद करना पड़ा है। इन कंपनियों का बंद होना ईरान की औद्योगिक क्षमता के लिए एक बड़ा संकट बन गया है।
ट्रंप का दावा: लक्ष्य के करीब अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में संकेत दिया है कि अमेरिका ईरान में अपने तय रणनीतिक उद्देश्यों को हासिल करने के बेहद करीब है। हालांकि, उन्होंने युद्ध के खत्म होने को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं दी, लेकिन यह साफ कर दिया कि अमेरिका अपने लक्ष्यों की ओर मजबूती से बढ़ रहा है।
ईरान का पलटवार: दुश्मन को पछतावा होगा ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बकर गलीबाफ ने इस आक्रामकता को दुश्मन की कायरता करार दिया है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि इसका करारा जवाब दिया जाएगा। गलीबाफ ने सोशल मीडिया पर एक आक्रामक संदेश साझा करते हुए लिखा, अगर तुम हमारे घर आओगे, तो तुम्हें पूरे परिवार से मिलना पड़ेगा।
जमीनी जंग की आहट क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य तैनाती लगातार बढ़ रही है। USS Tripoli पर हजारों अमेरिकी मरीन की तैनाती ने युद्ध के विस्तार की आशंकाओं को जन्म दे दिया है। ईरानी सेना ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी संभावित जमीनी हमले के लिए तैयार हैं। तेहरान ने साफ किया है कि लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक दुश्मन को पूर्ण समर्पण या अपमान का सामना न करना पड़े।
Listen up...
— محمدباقر قالیباف | MB Ghalibaf (@mb_ghalibaf) April 2, 2026
You Come for Our Home…
You Meet the Whole Family. pic.twitter.com/5raQK72IvH
बंगाल चुनाव: भीड़ में खो गई चप्पल, फिर नंगे पैर नामांकन कराने पहुंचीं टीएमसी सांसद
वंदे भारत छूटी तो छलके दीदी के आंसू, लोको पायलट से गुहार लगाने का वीडियो वायरल
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
एमएस धोनी की मैदान पर वापसी: क्या अगले मैच में थलाइवा भरेंगे हुंकार?
बंगाल में न्यायिक अधिकारियों पर हमले की जांच अब NIA करेगी, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन
यूपी में मौसम का यू-टर्न: अगले 48 घंटों में होगी बारिश और आंधी, IMD ने जारी किया अलर्ट
बंगाल में गरजे स्मृति ईरानी: कहा- भ्रष्टाचार और TMC बन चुके हैं एक-दूसरे के पर्यायवाची
8 लाख के बिल पर बीमा कंपनी की मनमानी: ई-जागृति पोर्टल ने कैसे दिलाई उपभोक्ता को बड़ी जीत?
जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी दोषी करार, हाई कोर्ट ने तीन हफ्ते में सरेंडर का दिया आदेश
अयोध्या में रामलला के दरबार पहुंचे गौतम अदाणी, परिवार संग मांगी देश की समृद्धि