राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने नजर न लगने वाली (इविल आई - 🧿) इमोजी का इस्तेमाल किया है।
क्या दिखाना चाहते हैं राघव?
राघव चड्ढा ने 2 मिनट 45 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह हाल के दिनों में संसद के अंदर उठाए गए अपने प्रमुख मुद्दों को रेखांकित करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने संकेत दिया है कि वे भले ही पद पर न हों, लेकिन जनता के मुद्दों पर उनकी सक्रियता जारी रहेगी।
वीडियो में किन मुद्दों पर फोकस?
वीडियो में राघव चड्ढा ने आम आदमी से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों का जिक्र किया है। इसमें मिडिल क्लास पर बढ़ता टैक्स का बोझ, डेटा एक्सपाइरी, पैटर्निटी लीव, मिनिमम बैलेंस पर जुर्माना, और फूड एडल्टरेशन जैसे मुद्दे शामिल हैं।
इसके अलावा, उन्होंने 28 दिन के रिचार्ज स्कैम , पेपर लीक, एयर पॉल्यूशन, हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी और एयरपोर्ट पर महंगे खाने जैसी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया है।
बदलाव पर क्या बोले अशोक मित्तल?
राघव चड्ढा की जगह लेने वाले आप के नए उपनेता अशोक मित्तल ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे एक सामान्य प्रक्रिया करार देते हुए किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया।
मित्तल ने कहा, यह एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। आज मुझे जिम्मेदारी मिली है, कल किसी और को मिलेगी। उन्होंने राघव चड्ढा की तारीफ करते हुए उन्हें पार्टी का सीनियर सांसद बताया और कहा कि वे उनसे सीखी गई बातों को आगे बढ़ाएंगे।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 2, 2026
मालदा में अफसरों को बंधक बनाने पर SC का कड़ा रुख, ममता बनर्जी ने दी सफाई
चलती बाइक पर फोन चलाना पड़ा भारी, पुलिसवाले ने चलती गाड़ी से छीन लिया मोबाइल
ईरान का बड़ा दावा: UAE में अमेरिकी ठिकानों पर हमले में 37 सैनिकों की मौत, दी चेतावनी
ईरान पर अमेरिका-इजरायल का डबल अटैक: स्टील प्लांट से पुल तक खाक, तेहरान ने दी युद्ध की चेतावनी
CAPF बिल पर राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले- यह जवानों का मनोबल तोड़ने की साजिश
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत की बड़ी चाल: ओमान के साथ जल्द लागू होगा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने का गम या करियर का अंत? रासी वान डेर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
देर होने से पहले डील कर लो : ईरान का रणनीतिक पुल उड़ाकर ट्रंप की तीखी चेतावनी
IPL 2026: डेब्यू का रोमांच! किसी ने मचाया तहलका, तो किसी के लिए रहा बुरा सपना
8 लाख के बिल पर बीमा कंपनी की मनमानी: ई-जागृति पोर्टल ने कैसे दिलाई उपभोक्ता को बड़ी जीत?