तेहरान के लाइफलाइन पर बड़ा हमला ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अपने चरम पर है। गुरुवार को ईरान की राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले रणनीतिक B1 हाईवे पुल को एक भीषण हवाई हमले में पूरी तरह तबाह कर दिया गया। 136 मीटर ऊंचा यह पुल न केवल इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना था, बल्कि ईरान के लिए एक महत्वपूर्ण लाइफलाइन भी था। अब यह सिर्फ मलबे के ढेर में तब्दील हो चुका है।
ट्रंप का सीधा अल्टीमेटम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में पुल को धमाके के साथ उड़ते हुए देखा जा सकता है। ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, अभी भी वक्त है, समझौता कर लो। वरना उस देश में कुछ भी नहीं बचेगा जो कभी महान बन सकता था। उन्होंने साफ किया कि यह तो बस शुरुआत है और अभी बहुत कुछ होना बाकी है।
किसने किया हमला? इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी ने नहीं ली है। हालांकि, विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह हमला अमेरिकी वायुसेना की कार्रवाई है। वहीं, इजरायली सेना (IDF) ने इस पूरे मामले से खुद को अलग करते हुए अनभिज्ञता जताई है।
ईरान का पलटवार जारी ट्रंप के दावों के बावजूद, जमीन पर ईरान की आक्रामकता कम नहीं हुई है। गुरुवार को भी ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों को निशाना बनाते हुए मिसाइलों की बौछार कर दी। इन हमलों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ईरान की सैन्य क्षमता अभी भी क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है।
होर्मुज स्ट्रेट पर गहराया संकट ईरान के पास इस युद्ध का सबसे बड़ा हथियार होर्मुज स्ट्रेट पर उसका नियंत्रण है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का 20 प्रतिशत हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से गुजरता है, जिसे ईरान ने फिलहाल पूरी तरह बंद कर दिया है। इस कदम से वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट गहरा गया है, जिसे सुलझाने के लिए ब्रिटेन ने 60 से अधिक देशों के साथ आपातकालीन बैठक बुलाई है।
US President Donald Trump posts on Truth Social, ...It is time for Iran to make a deal before it is too late and there is nothing left of what still could become a great country... pic.twitter.com/CrmxmVluPU
— ANI (@ANI) April 2, 2026
पुलिस को देखते ही सहम गई नन्हीं सी बच्ची, कान पकड़कर मांगी माफी; वीडियो देख आप भी हो जाएंगे लोटपोट
धरती पर कयामत का मंजर: ग्रीस का आसमान अचानक क्यों हो गया खूनी लाल?
IPL 2026: ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स का धमाका, कोलकाता को 65 रनों से रौंदकर खोला जीत का खाता
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का अमेरिका को खुला पत्र: ट्रंप पर साधा निशाना, इजरायल को बताया मास्टरमाइंड
एलपीजी का झंझट खत्म! प्रयागराज के दुकानदार का जुगाड़ , वेस्ट इंजन ऑयल से बना डाला चूल्हा
अप्रैल में झुलसेगा बिहार: सामान्य से अधिक चढ़ेगा पारा, जानें कब मिलेगी राहत
बहुत देर होने से पहले समझौता कर लो ; पुल उड़ाकर ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी
रामपुर में नम हुई आंखें: विदाई के वक्त रो पड़े एसपी, महिला सिपाहियों को गले लगाकर कहा- रोते नहीं बेटा
UPI का नया कीर्तिमान: मार्च में 22 अरब से अधिक ट्रांजैक्शन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
पहाड़ों की ढलान पर क्रिकेट का डेथ जोन चैलेंज: फील्डर की जांबाजी देख दंग रह गई दुनिया