पिछले दो IPL सीजन में अभिषेक शर्मा का बल्ला तूफान बनकर गरजा है। 2024 में 204 और 2025 में 193 के स्ट्राइक रेट से रन बनाना उनकी काबिलियत का सबूत है। लेकिन, हालिया T20 वर्ल्ड कप में उनका खराब प्रदर्शन और लगातार शून्य पर आउट होने का सिलसिला क्रिकेट दिग्गजों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
दिग्गज एबी डिविलियर्स का मानना है कि अभिषेक 25 साल के हो चुके हैं, लिहाजा उन्हें जिम्मेदारी समझनी होगी। डिविलियर्स के मुताबिक, अभिषेक की समस्या टैलेंट की नहीं, बल्कि गेम अवेयरनेस की है। हर गेंद पर प्रहार करना बुद्धिमानी नहीं है; एक बल्लेबाज को यह सीखना होगा कि कब हमला करना है और कब स्ट्राइक रोटेट करनी है।
सुनील गावस्कर का मानना है कि अभिषेक क्रीज पर सेट होने के लिए पर्याप्त समय नहीं लेते। पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की जिद उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन गई है। वहीं, रवि शास्त्री का कहना है कि अभिषेक का स्ट्राइक रेट तभी घातक साबित होता है जब वह एक बार लय में आ जाएं। उन्हें बस क्रीज पर थोड़ा और वक्त बिताने की जरूरत है।
वर्ल्ड कप के दौरान यह साफ दिखा कि अभिषेक शॉर्ट पिच गेंदों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। विशेषकर शरीर और हेलमेट के करीब आने वाली गेंदों पर उनका सिर पीछे की ओर हट जाता है, जिससे वे गलत शॉट खेल बैठते हैं। गेंदबाज अब इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उन्हें रिब्स के आसपास टारगेट कर रहे हैं।
ऑफ-स्पिनर्स के खिलाफ भी अभिषेक की तकनीक सवालों के घेरे में है। जब पावरप्ले में स्टंप-टू-स्टंप गेंदबाजी होती है, तो अभिषेक शॉट खेलने के लिए जगह नहीं बना पाते। अगर शुरुआती ओवरों में बाउंड्री नहीं मिलती, तो वे जल्दबाजी में क्रॉस-बैट शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा देते हैं।
अनिल कुंबले ने उनकी तुलना वीरेंद्र सहवाग से की है। कुंबले कहते हैं कि सहवाग ने समय के साथ अपनी पारी को पेस करना सीखा था। अभिषेक को भी यही सीखना होगा कि 200 के स्ट्राइक रेट का मतलब हर गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजना नहीं है।
अभिषेक शर्मा के पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, वे आज के समय में एक सुपर स्टार हैं। हालांकि, लीजेंड बनने का सफर केवल आक्रामक शॉट खेलने से तय नहीं होगा। मैदान पर संयम, परिस्थितियों को पढ़ने की क्षमता और अपनी तकनीकि खामियों को दूर करने की समझ ही उन्हें उस मुकाम तक पहुंचाएगी।
Monochrome mood 🌓 pic.twitter.com/bv7Rp9sHlC
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 31, 2026
अमेरिका के नेब्रास्का ने दी दीपावली को आधिकारिक मान्यता, 9000 हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण
केजरीवाल का चाबुक चलने के बाद राघव चड्ढा का पलटवार, बिना कुछ कहे कह दी बड़ी बात
असम चुनाव में ओवैसी की एंट्री: भाजपा और कांग्रेस पर बरसे, UCC को बताया हिंदू कोड बिल
तेजस्वी का नया सियासी अवतार: केरल की धरती से अन्याय के खिलाफ भरी हुंकार
आम आदमी को बड़ी राहत: प्लास्टिक, कपड़े और दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने खत्म की कस्टम ड्यूटी
रामायण का महामुकाबला: क्या वाल्मीकि रामायण बिगाड़ पाएगी रणबीर कपूर की फिल्म का खेल?
भारत की रक्षा शक्ति का नया रिकॉर्ड: डिफेंस एक्सपोर्ट में 62% की ऐतिहासिक उछाल
CAPF बिल 2026: सत्ता में आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेंकेगी कांग्रेस, राहुल गांधी का बड़ा ऐलान
मुरादाबाद: डॉक्टर के घर में घुसा चोर, 6 बहादुर लड़कियों ने मिलकर की धुनाई; वीडियो वायरल
फखर जमां की बगावत: बॉल टैंपरिंग बैन के खिलाफ PCB को दी चुनौती