रणबीर कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण की चर्चा इस वक्त पूरे देश में है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 4000 करोड़ रुपये के विशाल बजट का हिस्सा है। इसे दो भागों में रिलीज किया जाना है, जिसका पहला पार्ट इस साल दीपावली के आसपास सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
हनुमान जयंती पर हुआ बड़ा ऐलान फिल्म रामायण के टीजर की चर्चा के बीच, हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक और फिल्म की घोषणा ने सबको चौंका दिया है। इस फिल्म का नाम वाल्मीकि रामायण रखा गया है, जिसकी कहानी भी लगभग रामायण पर ही आधारित है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह फिल्म रणबीर कपूर की रामायण के बॉक्स ऑफिस पर सेंध लगा सकती है?
पोस्टर से मिली फिल्म की झलक वाल्मीकि रामायण के निर्माताओं ने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। इसमें भगवान हनुमान की श्री राम के प्रति अटूट भक्ति को खूबसूरती से दर्शाया गया है। इससे पहले राम नवमी के अवसर पर फिल्म का पहला पोस्टर आया था, जिसमें भगवान राम के चरण दिखाए गए थे। पोस्टर से साफ है कि फिल्म का जोर आस्था और भारतीय परंपरा पर है।
दिग्गज कलाकारों और निर्देशकों की टीम इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक भावना तलवार कर रही हैं। फिल्म की टीम बेहद मजबूत है। इसमें दिग्गज छायाकार बिनोद प्रधान और ऑस्कर विजेता ध्वनि डिजाइनर रसूल पूकुट्टी जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा, लेखक आनंद नीलकंतान और चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहानी को यथार्थवादी और प्रामाणिक बनाने में अपना योगदान दिया है।
2 अक्टूबर को होगा आमना-सामना निर्माताओं ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा है, जब तक पहाड़ खड़े रहेंगे और नदियां बहती रहेंगी, रामायण जीवित रहेगी। यह फिल्म 2 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल होती है और रामायण के प्रति दर्शकों के उत्साह को कितना प्रभावित करती है।
As long as mountains stand and rivers flow,
— sabu cyril (@sabucyril) March 26, 2026
the Ramayana will live on.@BhavnaTalwar @resulp @sabucyril @itsanandneel #DrChandraprakashDwivedi #BinodPradhan #AlokSinha @the_ramayan pic.twitter.com/Z5OJWj26ft
अमेरिका से जंग के बीच ईरान का बड़ा बयान, कहा- भारत निष्ठा और इंसानियत की जमीन
अमेरिका के नेब्रास्का ने दी दीपावली को आधिकारिक मान्यता, 9000 हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण
महंगाई पर लगाम: सरकार का बड़ा फैसला, 40 से ज्यादा पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी खत्म
विदाई में रो पड़े पुलिसकर्मी और जज: कौन हैं रामपुर के वो जांबाज SP विद्यासागर मिश्र?
क्या LSG में फिर दोहराया गया राहुल वाला ड्रामा ? पंत और गोयनका की बहस पर मालिक ने तोड़ी चुप्पी
स्टेडियम में मचा बवाल: IPL मैच के दौरान आपस में भिड़े फैंस, वीडियो हुआ वायरल
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का अमेरिका को खुला पत्र: ट्रंप पर साधा निशाना, इजरायल को बताया मास्टरमाइंड
फुटबॉल की दुनिया में मातम: दिग्गज इटली का लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर होना सबको चौंका गया
मालदा कांड पर ममता का बड़ा हमला: अमित शाह इस्तीफा दें, BJP और चुनाव आयोग खेल रहे आग से
PSL 2026: फखर जमान की बेईमानी पर मचा बबाल, बॉल टेम्परिंग बैन को दी चुनौती