भारत के रक्षा क्षेत्र ने विश्व मंच पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का कुल रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर (All-time high) पर पहुंच गया है।
पिछले वित्त वर्ष (2024-25) के मुकाबले यह आंकड़ा 62.66% अधिक है। पिछले साल रक्षा निर्यात 23,622 करोड़ रुपये था, जिसमें इस साल 14,802 करोड़ रुपये का जबरदस्त इजाफा हुआ है।
रक्षा मंत्री ने इस उपलब्धि को भारत की स्वदेशी क्षमताओं पर बढ़ते वैश्विक विश्वास का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि आज भारत रक्षा क्षेत्र में एक नई सफलता की गाथा लिख रहा है।
पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें, तो भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट लगभग तीन गुना बढ़ चुका है। वर्तमान में भारत दुनिया के 80 से अधिक देशों को रक्षा उपकरण और प्रणालियां निर्यात कर रहा है।
इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (DPSUs) और निजी कंपनियों की भूमिका अहम रही है।
विशेष रूप से, सरकारी क्षेत्र के निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में भारी उछाल देखा गया है, जो 8,389 करोड़ से बढ़कर 21,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
भारत के रक्षा उत्पादों के खरीदारों की संख्या में भी विस्तार हुआ है। पिछले साल के मुकाबले ग्राहकों की संख्या में 13.3% की वृद्धि दर्ज की गई है। अब 128 देशों के बजाय 145 देश भारत से रक्षा सामग्री खरीद रहे हैं।
रक्षा मंत्रालय का मानना है कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत विजन की देन है। सरकार द्वारा किए गए नीतिगत सुधारों ने इस विकास को गति दी है।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए रक्षा उत्पादन विभाग ने निर्यात की प्रक्रियाओं को सरल बनाया है। इसके लिए नए ऑनलाइन पोर्टल और मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) को लागू किया गया है, जिससे रक्षा निर्यात को नई ऊंचाई मिली है।
2025–26 में भारत के रक्षा निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। आज भारत का रक्षा निर्यात बढ़कर ₹38,424 करोड़ तक पहुँच गया है। pic.twitter.com/D6j9uCDS8V
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 2, 2026
ईरान को बड़ा झटका: US-इजराइल के हवाई हमले में तबाह हुआ मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा B-1 ब्रिज
रामायण के राम: क्या रणबीर कपूर मिटा पाएंगे अरुण गोविल की दिव्य आभा वाली छाप?
ऋषभ पंत और संजीव गोयनका की नोकझोंक का सच: क्या वाकई वायरल वीडियो के जरिए गुमराह कर रही है LSG?
#हमारी कहानी अभी खत्म नहीं हुई : ऋषभ पंत पर भड़के संजीव गोयनका? वायरल वीडियो पर मालिक का आया रिएक्शन
भारत वफादारी और इंसानियत की भूमि है: ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने की खुलकर तारीफ
CAPF बिल पर संग्राम: राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- जवानों के मनोबल से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
मालदा में न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकार को जारी किया नोटिस
मालदा कांड पर ममता का बड़ा हमला: अमित शाह इस्तीफा दें, BJP और चुनाव आयोग खेल रहे आग से
संजीव गोयनका का डैमेज कंट्रोल : ऋषभ पंत से बहस के बाद मालिक ने तोड़ी चुप्पी
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: अब किसी एक दुकान से किताब-कॉपी खरीदना अनिवार्य नहीं, दिल्ली सरकार की नई गाइडलाइंस