नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। फिल्म में रणबीर कपूर को प्रभु श्री राम के रूप में देखना दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण है, लेकिन इस चर्चा के केंद्र में 80 के दशक के प्रतिष्ठित राम यानी अरुण गोविल आ गए हैं।
अरुण गोविल का अछूता बेंचमार्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रणबीर कपूर के लुक की भव्यता की तारीफ हो रही है, लेकिन नेटिजन्स बार-बार अरुण गोविल की ओर रुख कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि अरुण गोविल ने राम के किरदार में जो सौम्यता और दिव्यता स्थापित की थी, वह आज भी अछूती है। एक यूजर ने लिखा, परदे पर राम के रूप में अरुण गोविल की मुस्कान का मुकाबला कोई नहीं कर सकता।
मेकर्स के लिए जीत या चुनौती? इस तुलना को लेकर दो राय बनी हुई हैं। एक वर्ग का मानना है कि रणबीर को देखकर अरुण गोविल की याद आना मेकर्स के लिए एक बड़ी जीत है। फैंस का कहना है कि रणबीर की आंखों में वह शांति और विनम्रता झलक रही है जो वर्षों पहले गोविल जी के चेहरे पर दिखती थी। वहीं, कई पुराने प्रशंसक इसे एक अनुचित तुलना मान रहे हैं, क्योंकि अरुण गोविल के साथ लोगों की गहरी भावनात्मक यादें जुड़ी हैं।
इंटरनेट पर मीम्स और तुलनाओं की बाढ़ एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर दिस वन इज गुड, बट दिस वन इज बेटर वाले मीम्स की भरमार है। जहां कुछ लोग रणबीर के मॉdern वर्जन को सराह रहे हैं, वहीं कुछ का सवाल है कि क्या रणबीर के चेहरे पर वह पुरानी दिव्य चमक है? एक यूजर ने लिखा, किसी से नफरत नहीं है, लेकिन अरुण गोविल की आभा बेजोड़ है।
कब रिलीज होगी रामायण ? नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसमें ए.आर. रहमान और हंस जिमर का संगीत इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर देगा। रामायण: पार्ट 1 इसी साल दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।
अब पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या आधुनिक तकनीक और रणबीर की अदाकारी, वाल्मीकि रामायण की उस पुरानी पवित्र सादगी को पर्दे पर फिर से जीवंत कर पाएगी।
Ranbir Reminded Of Arun Govil
— POSITIVE FAN (@imashishsrrk) April 1, 2026
:- Fans At Screening 💥🔥
This is HUGE WIN for Makers 👏👏 pic.twitter.com/PEUHlLF0Dn
हमारा लक्ष्य सत्ता परिवर्तन नहीं : ईरान संकट के बीच ट्रंप ने मिडिल ईस्ट के सहयोगियों को किया धन्यवाद
IPL 2026: समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स का करिश्मा, यूसुफ पठान-शाकिब अल हसन के एलीट क्लब में हुए शामिल
CAPF विधेयक: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, जवानों के अपमान पर उठाए सवाल
40 पेट्रोकेमिकल्स पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: महंगाई से मिलेगी राहत, जानिए आम आदमी को कैसे होगा फायदा
रामायण का टीजर रिलीज: रणबीर के राम अवतार पर फिदा हुए फैंस, लेकिन VFX और AI पर छिड़ी बहस
80 मिलियन डॉलर का F-15 बनाम सस्ता ईरानी ड्रोन: इराक से वायरल वीडियो ने बढ़ाई अमेरिका की फजीहत
ट्रैप में फंसे हो, अभी हमारी ताकत का अंदाजा नहीं : ईरान की अमेरिका-इजरायल को खुली चुनौती
राघव चड्ढा पर केजरीवाल का कड़ा प्रहार: उपनेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी लगी रोक
आईपीएल मैच के दौरान इकाना स्टेडियम बना अखाड़ा: फैंस के बीच जमकर चले लात-घूंसे, सुरक्षा पर उठे सवाल
ममता के गढ़ में अमित शाह का मिशन 15 दिन : तृणमूल को उखाड़ फेंकने का संकल्प