तेहरान: मध्य-पूर्व में जारी जंग के 34वें दिन ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपना आक्रामक रुख और तेज कर दिया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों देशों को कड़ी चेतावनी दी है।
अधूरी है आपकी जानकारी ईरान ने अमेरिका और इजरायल के उन दावों को सिरे से खारिज किया है, जिनमें उन्होंने ईरान की सैन्य क्षमता को नष्ट करने की बात कही थी। प्रवक्ता ने साफ़ कहा, दुश्मन मुगालते में है कि उसने हमारी मिसाइलों, ड्रोन फैक्ट्रियों और एयर डिफेंस सिस्टम को खत्म कर दिया है। आप उसी दलदल में और गहरे फंसते जा रहे हैं, जिसमें आप पहले से ही कैद हैं।
हमारी खामोशी कमजोरी नहीं, रणनीति है ईरान ने कहा कि जिन ठिकानों को दुश्मन निशाना बना रहा है, वे केवल हमारी व्यापक रणनीति का एक छोटा हिस्सा हैं। प्रवक्ता ने दावा किया कि ईरान की मुख्य सैन्य उत्पादन गतिविधियां सुरक्षित और गुप्त स्थानों पर हैं, जहाँ तक दुश्मनों की पहुंच कभी नहीं हो सकती। उन्होंने दोटूक कहा, जंग आपने शुरू की है, हम केवल जवाब दे रहे हैं। हमारी रणनीति है कि दुश्मन को पहले वार करने दो, ताकि उसका अंत निश्चित हो सके।
सरेंडर या पश्चाताप के अलावा कोई रास्ता नहीं IRGC ने अपने संदेश में कहा कि मुस्लिम राष्ट्रों के खिलाफ शुरू की गई इस आक्रामकता की भारी कीमत चुकानी होगी। ईरान ने चेतावनी दी है कि यह युद्ध तब तक नहीं रुकेगा जब तक अमेरिका और इजरायल अपमानजनक हार स्वीकार नहीं कर लेते या ईरान के सामने आत्मसमर्पण नहीं कर देते। दम हो तो रोक लो , यह संदेश देते हुए उन्होंने भविष्य में और भीषण हमलों के लिए तैयार रहने को कहा है।
क्यों नहीं समझ पा रही खुफिया एजेंसियां? जानकारों का मानना है कि ईरान की संगठनात्मक व्यवस्था बेहद अभेद्य है। हालांकि अमेरिका की CIA ने दुनिया भर में कई बड़े ऑपरेशंस को अंजाम दिया है, लेकिन वे अब तक दो लाख सैनिकों वाली IRGC की दूसरी और तीसरी कतार की लीडरशिप की पहचान करने में विफल रहे हैं। इसी कारण अमेरिका और इजरायल अपनी बढ़त के बावजूद ईरान के खिलाफ एक निर्णायक नतीजे तक पहुँचने में संशय में हैं।
ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी. लब्बोलुआब - हम दुश्मनों से कहना चाहते हैं कि हमारी सैन्य शक्ति और उपकरणों के बारे में आपकी जानकारी अधूरी है. हमारी रणनीतिक क्षमताओं के बारे में आप कुछ नहीं जानते हैं. आप फंसे चुके हैं. हम तब तक न रुकेंगे जब तक आप पश्चाताप या सरेंडर नहीं करते pic.twitter.com/7zpI9V9lbw
— Shwetank Ratnamber (@swwetanksr) April 2, 2026
ईरान का बड़ा दावा: UAE में अमेरिकी ठिकानों पर हमले में 37 सैनिकों की मौत, दी चेतावनी
बिहार का खनन राजस्व: 50 हजार रेड के बाद भी लक्ष्य से ढेर , जुर्माने के हिसाब पर मंत्री मौन
यूपी में मौसम का यू-टर्न: अगले 48 घंटों में होगी बारिश और आंधी, IMD ने जारी किया अलर्ट
चलती ट्रेन बनी धोबी घाट : रैक से लेकर खिड़की तक सुखाए गए कपड़े, वायरल हुआ वीडियो
असम चुनाव में ओवैसी की एंट्री: भाजपा और कांग्रेस पर बरसे, UCC को बताया हिंदू कोड बिल
केरल चुनाव: UDF का मास्टरस्ट्रोक, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर और 25 लाख के बीमा का वादा
अब Uber की तर्ज पर बुक करें कोकोनट हारवेस्टर , केरल की इस तकनीक से हैरान हैं आनंद महिंद्रा
बादलों को चीरकर चांद की ओर बढ़ा बाहुबली ! फ्लाइट की खिड़की से दिखा नासा का ऐतिहासिक नजारा
पर्यावरण समिति के सदस्य बने अनंत सिंह, जवाब सुनकर उड़ गए होश
स्टेडियम में मचा बवाल: IPL मैच के दौरान आपस में भिड़े फैंस, वीडियो हुआ वायरल