बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक अलग ही अंदाज इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में केरल के मलप्पुरम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने न केवल अपनी वाक्पटुता से लोगों का दिल जीता, बल्कि अपने पिता लालू प्रसाद यादव का एक खास संदेश भी जनता तक पहुँचाया।
लालू यादव का केरल के नाम संदेश तेजस्वी ने बताया कि उनके पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का स्वास्थ्य भले ही ठीक न हो, लेकिन वे देश की राजनीति पर पैनी नजर रखते हैं। तेजस्वी ने कहा, पिताजी ने मुझे विशेष रूप से कहा है कि केरल की जनता को मेरी शुभकामनाएं दें। उन्होंने आग्रह किया है कि इस बार भी एलडीएफ (LDF) को ही वोट दिया जाए।
केरल जैसा बिहार बनाने का सपना तेजस्वी ने केरल के विकास मॉडल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, हम बिहार में अक्सर केरल का उदाहरण देते हैं। हमारा सपना है कि बिहार भी शिक्षा, स्वास्थ्य और समानता के मामले में केरल की तरह विकसित हो। एक गरीब बच्चे को भी वही मौका मिलना चाहिए जो एक अमीर परिवार को मिलता है।
पीएम मोदी पर साधा सीधा निशाना केरल की चुनावी रैली में तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केरल की अनदेखी कर रही है। तेजस्वी ने कहा, पीएम मोदी का ध्यान सिर्फ विदेश दौरों और चुनाव प्रचार में है। उन्हें बेरोजगारी, गरीबी और आसमान छूती महंगाई से कोई सरोकार नहीं है। उन्हें देश की असल समस्याओं में कोई दिलचस्पी नहीं है।
फासीवाद से समझौता नहीं तेजस्वी ने अपने पिता की सीख को दोहराते हुए कहा कि लालू जी ने उन्हें हमेशा एक ही मंत्र दिया है— कभी भी फासीवादी ताकतों से समझौता मत करना। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी लड़ाई अवसर की समानता के लिए है, ताकि संसाधन सिर्फ अमीरों तक सिमट कर न रह जाएं।
सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म तेजस्वी यादव का यह साउथ कनेक्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। केरल की जनता के बीच उनकी मौजूदगी और उनके बेबाक भाषण ने बिहार के बाहर भी उनकी स्वीकार्यता पर चर्चा छेड़ दी है। लोग हैरान हैं कि कैसे बिहार का यह नेता दक्षिण की राजनीति को अपने विमर्श से जोड़ रहा है।
केरल के मलप्पुरम जिले के पोन्नानी निर्वाचन क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार श्री एम.के. साकीर के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) April 1, 2026
मलप्पुरम के लोगों के प्रेम, समर्थन, स्नेह और प्रेम के लिए मैं उनका आभारी हूं- @yadavtejashwi pic.twitter.com/bhTr1uE7ue
चांद अब दूर नहीं: नासा का आर्टेमिस II मिशन लॉन्च, 54 साल बाद इतिहास रचने निकले 4 अंतरिक्ष यात्री
#हमारी कहानी अभी खत्म नहीं हुई : ऋषभ पंत पर भड़के संजीव गोयनका? वायरल वीडियो पर मालिक का आया रिएक्शन
भवानीपुर का रण: अमित शाह के रोडशो में चप्पलें चलीं और झंडों पर थूका गया, आमने-सामने आए समर्थकों का उग्र प्रदर्शन
ममता के गढ़ में अमित शाह का मिशन 15 दिन : तृणमूल को उखाड़ फेंकने का संकल्प
80 मिलियन डॉलर का F-15 बनाम सस्ता ईरानी ड्रोन: इराक से वायरल वीडियो ने बढ़ाई अमेरिका की फजीहत
बस में यमराज से टकराए राहुल गांधी, बोले- हमारी योजना से इनकी नौकरी खतरे में है!
IPL 2026: मैदान पर गरमाया माहौल, प्रिंस यादव और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच हुई तीखी बहस
CAPF बिल 2026: सत्ता में आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेंकेगी कांग्रेस, राहुल गांधी का बड़ा ऐलान
तेजस्वी का नया सियासी अवतार: केरल की धरती से अन्याय के खिलाफ भरी हुंकार
राज्यसभा में राघव चड्ढा का भविष्य क्या? डिप्टी लीडर पद से हटने के बाद सामने आया बड़ा सच