10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा: एयरपोर्ट पर अब आपकी जेब पर नहीं पड़ेगा भारी बोझ
News Image

हवाई यात्रा को आम आदमी के लिए सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर यात्रियों को महंगा खाना खरीदने की चिंता से मुक्ति मिल गई है। सरकार ने 11 प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत की है, जहां खाने-पीने की चीजें बेहद सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं।

क्या है मेनू और कीमत? इन कैफे में कीमतों को आम यात्रियों की पहुंच में रखा गया है। यहां चाय और पानी की बोतल मात्र 10 रुपये में मिल रही है। वहीं, कॉफी, समोसा, वड़ा पाव और दिन की मिठाई जैसे स्नैक्स के लिए आपको सिर्फ 20 रुपये चुकाने होंगे। गौरतलब है कि पहले इन्हीं चीजों के लिए एयरपोर्ट पर 50 से 100 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे।

इन शहरों के एयरपोर्ट्स पर सुविधा केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने वर्चुअल माध्यम से इन कैफे का उद्घाटन किया। यह सुविधा लखनऊ, पटना, राजकोट, जम्मू, श्रीनगर, जयपुर और इंदौर समेत देश के 11 प्रमुख हवाई अड्डों पर शुरू की गई है। सरकार का लक्ष्य कुल 57 हवाई अड्डों पर यात्री-केंद्रित सुविधाओं का विस्तार करना है।

स्थान के अनुसार खास स्वाद इन कैफे की खासियत यह है कि स्थानीय स्वाद का भी पूरा ख्याल रखा गया है। जहां पुणे में यात्रियों को वड़ा पाव मिल रहा है, वहीं चेन्नई में वड़ाई और विजयवाड़ा में कचौरी का लुत्फ उठाया जा सकता है। हालांकि, समोसा सभी कैफे में सबसे लोकप्रिय विकल्प बना हुआ है।

राघव चड्ढा ने की तारीफ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भी मुंबई एयरपोर्ट पर इन कैफे की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वहां मात्र 10 रुपये में चाय का आनंद लिया। चड्ढा ने इसे आम यात्रियों के लिए बड़ी राहत बताते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि एयरपोर्ट पर भी किफायती खाना मिलना मुमकिन है।

अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी सिर्फ सस्ते कैफे ही नहीं, सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए 57 हवाई अड्डों पर डिजी यात्रा, मुफ्त वाई-फाई, फ्लाईब्ररी (मुफ्त पुस्तकालय), बच्चों के लिए प्ले एरिया और स्थानीय स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए एवीएसएआर आउटलेट भी स्थापित किए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इटली में मीठी चोरी : चोरों ने उड़ाए 12 टन किटकैट, कंपनी का मजेदार रिएक्शन

Story 1

वानखेड़े में रोहित-रहाणे की मस्ती: चोटिल अजिंक्य को देख हिटमैन ने किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी घी? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से 5 मिनट में करें पहचान!

Story 1

प्रपोज करने बैठे थे घुटनों पर, हाथ से फिसल गई अंगूठी: MI vs KKR मैच में हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख नहीं रुक रही हंसी

Story 1

RR vs CSK: गुवाहाटी की रन मशीन पिच पर आज होगा घमासान, जानें कौन मारेगा बाजी?

Story 1

गोली का जवाब गोली से: अमित शाह ने लोकसभा में नक्सलियों को दी सीधी चेतावनी

Story 1

ऑटो ड्राइवर की कमाई देख इंजीनियर के उड़े होश, महीने के 75,000 रुपये सुनकर लोग बोले- अपनी CTC भी इतनी नहीं

Story 1

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी पर लगा चुनाव हाईजैक का आरोप, दिल्ली दरबार पहुंची BJP

Story 1

राजस्थान दिवस या सियासी रार: स्थापना को लेकर दो तारीखों पर आमने-सामने भाजपा-कांग्रेस

Story 1

असम: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को महिला समर्थक ने किया किस , वायरल वीडियो पर गरमाई राजनीति