सोशल मीडिया पर एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नौकरीपेशा लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो में मुंबई का एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर अपनी मासिक कमाई का जो सच बता रहा है, उसे जानकर कई कॉर्पोरेट कर्मचारी हैरान हैं।
मुंबई में पैसा बरसता है ट्रैवल इंफ्लुएंसर ने जब ऑटो ड्राइवर से मुंबई की महंगाई पर बात की, तो ड्राइवर ने एक चौंकाने वाला जवाब दिया। ड्राइवर के मुताबिक, मुंबई बेशक महंगी है, लेकिन यहां पैसा बरसता है। बस सही काम और मेहनत करने की जरूरत है।
खर्च निकालकर रोज की 2500 रुपये कमाई वीडियो में ड्राइवर ने खुलासा किया कि ऑटो का सारा खर्च और ईंधन का पैसा निकालने के बाद वह प्रतिदिन औसतन 2,500 रुपये बचा लेता है। यानी महीने के 30 दिनों में उसकी शुद्ध कमाई 75,000 रुपये तक पहुंच जाती है।
इंजीनियर की पहली सैलरी से ज्यादा ड्राइवर की यह बात सुनकर इंफ्लुएंसर दंग रह गया। उसने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, जब मैंने बीटेक किया था, तब मेरी पहली नौकरी की सैलरी भी इतनी नहीं थी, जितनी आज ये ऑटो ड्राइवर कमा रहा है।
कॉर्पोरेट नौकरी पर उठाया सवाल इस वीडियो के जरिए इंफ्लुएंसर ने उन लोगों पर तंज कसा जो ऑफिस के क्यूबिकल्स में बंद रहकर काम करते हैं। उसने सलाह दी कि ऑफिस में घुटने से बेहतर है कि मुंबई आकर ऑटो चलाई जाए।
इंफ्लुएंसर का तर्क है कि ऑटो चलाने से लोगों से नेटवर्किंग बढ़ती है और मेहनत करने पर महीने का एक लाख रुपये तक कमाया जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि उनकी आज की कॉर्पोरेट सैलरी इस ऑटो ड्राइवर की कमाई से कम है।
Mumbai Auto Driver : I earn ₹2500 daily and about Rs 75000 monthly after expenses 🔥
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) March 30, 2026
INFLUENCER : Auto wale bhaiya saying paisa barasta hai. I feel driving an auto in Mumbai can offer better income potential compared to sitting in a cubicle pic.twitter.com/10dGBH5dWT
क्या तेज प्रताप यादव की आरजेडी में घर वापसी तय? भतीजी संग वायरल तस्वीरें दे रहीं संकेत
रायबरेली: दलित नाबालिग से बर्बरता, तिलक मिटाकर थूक चटवाने और पेशाब पिलाने की कोशिश
आई लव इंडिया : सुबह-सुबह थिएटर में फिल्म और खाने की वैरायटी देख दंग रह गई फ्रेंच महिला
प्यार में दिखा खौफनाक अंदाज: लड़की के बाल से खेल रहे गोरिल्ला को फीमेल पार्टनर ने सिखाया सबक
आसमान में खौफनाक टक्कर: अमेरिकन जेट और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के टकराने का डरावना वीडियो सामने आया
सलमान खान का बड़ा धमाका: मातृभूमि के बाद अब साउथ के इस मशहूर डायरेक्टर के साथ मचाएंगे तहलका
MI vs KKR: कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी पर मचा घमासान, रहाणे ने टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर फोड़ा ठीकरा!
केरल चुनाव: राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- LDF और BJP का है गुप्त गठबंधन
वानखेड़े में रोहित-रिकल्टन का जलवा: 221 रनों के लक्ष्य को मुंबई इंडियंस ने बनाया बौना
मिडिल-ईस्ट संकट के बीच फिर लौटेगा केरोसिन का दौर, सरकार ने दी इन राज्यों में बिक्री की अनुमति