राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की कुछ नई तस्वीरें बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इन तस्वीरों में तेज प्रताप अपने भाई तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीरों में दिखा पारिवारिक सौहार्द सोशल मीडिया पर शेयर की गई इन तस्वीरों में एक में लालू प्रसाद यादव भी पीछे बैठे नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप ने अपनी भतीजी को गोद में उठा रखा है और उन्हें उपहार देते दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, बड़े पापा की लाडली बेटी, घर की सबसे प्यारी सी रानी होती है।
सियासी गलियारों में अटकलें तेज इन तस्वीरों के बाद से ही सवाल उठने लगे हैं कि क्या तेज प्रताप यादव की आरजेडी में वापसी का रास्ता साफ हो गया है? इससे पहले भी कात्यायनी के जन्मदिन पर तेज प्रताप को तेजस्वी के बेटे इराज के साथ देखा गया था। लोग इसे परिवार में जमी बर्फ पिघलने का संकेत मान रहे हैं।
लंबा रहा है विवाद का सफर तेज प्रताप यादव को पूर्व में परिवार और पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, जिसके चलते उन्हें अपनी विधानसभा सदस्यता भी गंवानी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने जनशक्ति जनता दल बनाई और 2025 के विधानसभा चुनाव में महुआ सीट से ताल ठोंकी। हालांकि, उस चुनाव में न तो तेज प्रताप जीत सके और न ही आरजेडी के प्रत्याशी, जिसका फायदा लोजपा (आरवी) को मिला।
क्या राबड़ी देवी की मुराद होगी पूरी? तेज प्रताप सार्वजनिक रूप से कई बार आरजेडी में वापसी की इच्छा जता चुके हैं। मकर संक्रांति के भोज में लालू यादव का शामिल होना और अब परिवार के साथ इन नई तस्वीरों का सामने आना, यह संकेत देता है कि रिश्तों में सुधार की कोशिशें जारी हैं।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मां राबड़ी देवी की दोनों बेटों के बीच सुलह की मुराद पूरी हो पाएगी और क्या तेजस्वी यादव अपने भाई को फिर से पार्टी में जगह देंगे।
बड़े पापा की लाडली बेटी,
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) March 29, 2026
घर की सबसे प्यारी सी रानी होती है।I love you so much baby 😘😘😘😘😘😘❤️❤️❤️❤️❤️❤️ pic.twitter.com/8Ty5PEFr7g
IPL 2026: चेकिंग के दौरान बैट गेज में फंसा रोहित का बल्ला, हिटमैन के जवाब ने मचाया बवाल
कुर्सी जाएगी तो जाएगी! नोएडा जाने के अंधविश्वास पर सीएम योगी का सीधा और तल्ख प्रहार
आतंकी साजिश नाकाम: लश्कर का खूंखार हैंडलर शब्बीर अहमद दिल्ली से गिरफ्तार
अब पानी और सीवर की शिकायतों का तुरंत समाधान: दिल्ली जल बोर्ड लाया नया डिजिटल सिस्टम
क्या तेज प्रताप यादव की आरजेडी में घर वापसी तय? भतीजी संग वायरल तस्वीरें दे रहीं संकेत
तमिलनाडु की राजनीति में थलापति की धमाकेदार एंट्री: विजय का रोडशो और सत्ता की सीधी चुनौती
मिडिल-ईस्ट संकट के बीच फिर लौटेगा केरोसिन का दौर, सरकार ने दी इन राज्यों में बिक्री की अनुमति
एस्केलेटर पर महिलाओं का दंगल , बाल पकड़कर एक-दूसरे को जड़ दिए थप्पड़
मेट्रो पोस्टर थे बड़े हमले का ट्रायल , मंदिरों की रेकी कर पाकिस्तान भेज रहे थे वीडियो
चोरों को लगा चॉकलेट का चस्का: 4 लाख किटकैट से भरा ट्रक गायब, कंपनी ने बताया पकड़ने का तरीका