आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में मुंबई ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन खेल के दौरान रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
मैच के दौरान केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को फील्डिंग करते समय क्रैम्प (मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या हो गई। दर्द के कारण वह मैदान पर लंगड़ाते हुए देखे गए। अपने पूर्व भारतीय साथी की यह हालत देख रोहित शर्मा ने मजाकिया अंदाज में उन्हें चिढ़ाया। रोहित ने हल्का-फुल्का डांस करते हुए मजाक किया, जिसे देख रहाणे भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दोनों खिलाड़ियों के बीच की यह बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है।
मैच की बात करें तो यह मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे। अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों पर 67 रनों की शानदार पारी खेली।
जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 6 चौके शामिल थे। वहीं, रयान रिकेल्टन (81 रन) ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई।
फिटनेस समस्या के कारण रहाणे को फील्डिंग के बीच में ही मैदान छोड़ना पड़ा और कप्तानी का जिम्मा रिंकू सिंह ने संभाला। मैच के बाद रहाणे ने निराशा जताते हुए कहा, सिर्फ क्रैम्प आया था, लेकिन मैदान के बाहर बैठकर टीम को संघर्ष करते देखना बहुत बुरा लगता है। जब आप बाहर होते हैं, तो गेंदबाजों पर आपका कोई नियंत्रण नहीं रहता, जो कि काफी खराब एहसास है।
अब कोलकाता नाइट राइडर्स अपनी इस हार को पीछे छोड़ते हुए 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन्स में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।
*Rohit teasing Rahane for his cramps 😭 pic.twitter.com/rXriistHId
— ƿ🪷 (@DuddWiser) March 30, 2026
1 अप्रैल से बदल रहे पैन कार्ड बनवाने के नियम, सिर्फ आधार से काम नहीं चलेगा
लेबनान में इजरायल का ऑपरेशन तेज : बेरूत की सड़कों पर मिसाइलों की गूंज, मची भारी अफरा-तफरी
14 साल का वनवास खत्म: IPL के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, नीता अंबानी का भावुक संदेश
आये हुए और लाये हुए का खेल: अखिलेश यादव ने दादरी रैली से BJP पर साधा बड़ा निशाना
एस्केलेटर पर महिलाओं का दंगल , बाल पकड़कर एक-दूसरे को जड़ दिए थप्पड़
मुस्लिमों को OBC आरक्षण क्यों? संसद में हंगामा, भाजपा सांसद की मांग से गरमाई सियासत
# ड्राइवर के बेटे पर थलापति विजय का भरोसा, मंच पर ही छलके आंसू; देखिए भावुक पल
हॉर्मुज में फंसा अमेरिका तो ब्रिटेन बना ढाल, ईरान के बिछाए बारूदी जाल को ड्रोन से करेगा नेस्तनाबूद
रामपुर: 5 बच्चों को नशा देकर प्रेमी संग फरार हुई मां , कबूलनामे ने उड़ाए सबके होश
आसमान में खौफनाक टक्कर: अमेरिकन जेट और ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर के टकराने का डरावना वीडियो सामने आया