पैन कार्ड आज के समय में बैंकिंग, टैक्स फाइलिंग और निवेश जैसे आर्थिक कार्यों के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। हालांकि, अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं।
अब तक केवल आधार कार्ड की मदद से पैन कार्ड बनवाना आसान था, लेकिन 1 अप्रैल से यह सुविधा पूरी तरह बदल जाएगी। नए नियमों के अनुसार, अब आवेदन के लिए आधार के साथ-साथ अन्य दस्तावेजों की अनिवार्य रूप से आवश्यकता होगी।
आवेदन करते समय अब आपको जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मैट्रिक (10वीं) का सर्टिफिकेट या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया एफिडेविट में से कोई एक दस्तावेज साथ रखना होगा। इनके बिना आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
सरकार 1 अप्रैल से पैन कार्ड के लिए नए एप्लीकेशन फॉर्म जारी करने जा रही है। इसका मतलब है कि 1 अप्रैल 2026 के बाद पुराने फॉर्म पूरी तरह से अमान्य हो जाएंगे। यदि आप पुराना फॉर्म जमा करते हैं, तो न तो कोई नया पैन कार्ड बनेगा और न ही किसी पुराने कार्ड में सुधार (करेक्शन) हो पाएगा।
पैन कार्ड में नाम दर्ज करने के नियमों को भी सख्त किया गया है। अब पैन कार्ड पर वही नाम दर्ज होगा जो आपके आधार कार्ड में है। यदि आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड के आवेदन में दर्ज नाम में कोई अंतर या गलती है, तो पैन आवेदन को अस्वीकार किया जा सकता है। इसलिए, आवेदन से पहले अपने आधार कार्ड के डेटा को सही करवा लें।
अगर आप बिना अतिरिक्त दस्तावेजों के सिर्फ आधार कार्ड के जरिए पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपके पास केवल 31 मार्च 2026 तक का समय है। इस तारीख के बाद नए नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। किसी भी समस्या या अधिक जानकारी के लिए आप संबंधित विभाग की आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
IMPORTANT UPDATE!!
— CSCeGov (@CSCegov_) March 17, 2026
PAN Application Rules Changing From 1st April 2026.
Apply Now Using Aadhaar Only Till 31st March 2026.
महत्वपूर्ण अपडेट!!
PAN बनवाने का अच्छा मौका 31 मार्च 2026 तक सिर्फ आधार से PAN बनवाएं.
For any queries, write us at [email protected]… pic.twitter.com/JdpWQkR498
पीएसएल में बड़ा बॉल टैंपरिंग कांड: फखर जमां पर लटकी बैन की तलवार, क्या अफरीदी-राउफ भी होंगे दोषी?
RR vs CSK: गुवाहाटी की रन मशीन पिच पर आज होगा घमासान, जानें कौन मारेगा बाजी?
गोली का जवाब गोली से: अमित शाह ने लोकसभा में नक्सलियों को दी सीधी चेतावनी
ईरान-इजरायल युद्ध में मध्यस्थ बनने की कोशिश में गिरे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम, टूटा कंधा
किसान की बेटी ने रचा इतिहास: बिना कोचिंग UPSC में लहराया परचम, शिवराज सिंह चौहान ने खिलाई मिठाई
ईरान से मिले 20 तेल टैंकर, ट्रंप का दावा- तेहरान में हो चुका है तख्तापलट
बॉल टैंपरिंग विवाद: शाहीन अफरीदी के लड़खड़ाए बोल, रमीज राजा के सवालों ने घेरा!
मैं अपना चेहरा नहीं दिखाऊंगा , अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को दी खुली चुनौती
नीतीश कुमार के सियासी सफर पर भावुक हुए अशोक चौधरी, कहा- ऐसा नेता न पैदा हुआ है, न होगा
ऑफिस की कुर्सी पर बैठी लड़की को जबरन चूमने लगा सहकर्मी, वीडियो देख खौल उठेगा आपका खून