उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही 5 छोटे बच्चों को गहरी नींद की गोलियां देकर सुला दिया और रात के अंधेरे में अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस के सामने किया चौकाने वाला खुलासा पटवाई थाना क्षेत्र की रहने वाली इस महिला का नाम मिथिलेश बताया जा रहा है। घर से भागने के बाद महिला खुद पुलिस थाने पहुंची और अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात बड़ी बेबाकी से कबूली। महिला का कहना है कि वह सुरेंद्र नाम के युवक से प्यार करती है और उसी के साथ अपनी मर्जी से आई है।
सास ने बयां किया दर्द महिला की सास ने मीडिया के सामने रोते हुए आपबीती सुनाई। उन्होंने बताया कि मिथिलेश ने सोची-समझी साजिश के तहत अपने 5 बच्चों को नशे की गोलियां खिला दीं, ताकि वे उठ न सकें और वह बिना किसी रुकावट के अपने प्रेमी के साथ भाग सके। मां की इस हरकत ने पूरे परिवार और समाज को झकझोर कर रख दिया है।
पति की लत और अफेयर का कनेक्शन मिली जानकारी के अनुसार, मिथिलेश का पति किशोर शराब का आदी है। पति की आदतों से परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेंद्र से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। अब महिला का कहना है कि वह अपने बच्चों और परिवार को पीछे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग यह वीडियो घर के कलेश नाम के एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से साझा किया गया है, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, कुछ लोगों को माता-पिता बनने का कोई हक नहीं है। वहीं दूसरे ने लिखा, बच्चों की ऐसी स्थिति देखकर दिल दहल गया है। अधिकांश लोग महिला के इस कदम को बेहद घिनौना और गैर-जिम्मेदाराना बता रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो और रिपोर्ट्स पर आधारित है। इस घटना की पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा की जानी शेष है।)
Mother of five in Rampur, UP, confesses to drugging all her children with sleeping pills just so she could run away with a lover half her age. Shocking case of child endangerment.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 29, 2026
pic.twitter.com/C9dJnDHZub
ईरान-इजराइल युद्ध: कुवैत में ईरानी हमले से भारतीय कर्मचारी की मौत, अब तक 8 भारतीयों ने गंवाई जान
मैं अपना चेहरा नहीं दिखाऊंगा , अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को दी खुली चुनौती
मुस्लिमों को OBC आरक्षण क्यों? संसद में हंगामा, भाजपा सांसद की मांग से गरमाई सियासत
सलमान खान का बड़ा धमाका: ब्लॉकबस्टर मशीन वामशी पेडिपल्ली के साथ मिलाया हाथ
धुरंधर 2 को प्रोपगैंडा बताने वालों पर आगबबूला हुए अनुपम खेर, खरी-खरी सुनाते हुए कहा- दर्शक मूर्ख नहीं हैं
पटना यूनिवर्सिटी में बवाल: सीएम नीतीश के सामने लगे सम्राट गो-बैक के नारे, सुरक्षा घेरा टूटा
राजगढ़ के बिट्टू तबाही के जज्बे को सलाम: अजनार नदी साफ कर बने आनंद महिंद्रा के मंडे मोटिवेशन
प्यार में दिखा खौफनाक अंदाज: लड़की के बाल से खेल रहे गोरिल्ला को फीमेल पार्टनर ने सिखाया सबक
किसान की बेटी ने रचा इतिहास: बिना कोचिंग UPSC में लहराया परचम, शिवराज सिंह चौहान ने खिलाई मिठाई
चाय की दुकान से टॉप 4 तक: बिहार की बेटी ज्योति कुमारी ने रचा इतिहास