पटना यूनिवर्सिटी में बवाल: सीएम नीतीश के सामने लगे सम्राट गो-बैक के नारे, सुरक्षा घेरा टूटा
News Image

पटना: पटना यूनिवर्सिटी में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नए प्रशासनिक और शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करने पहुंचे। जैसे ही सीएम परिसर में दाखिल हुए, वहां मौजूद छात्रों ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। सम्राट गो-बैक के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए।

कार्यक्रम में मची जल्दबाजी विरोध और छात्रों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। स्थिति को भांपते हुए कार्यक्रम को बेहद जल्दबाजी में निपटाया गया। सीएम नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मंच पर मौजूद थे, लेकिन नारेबाजी के चलते समारोह की गरिमा के बजाय अफरा-तफरी का माहौल ज्यादा हावी रहा। औपचारिक कार्यक्रम संपन्न होते ही मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री तुरंत वहां से निकल गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मौके पर एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और डीएम त्यागराजन सहित कई शीर्ष अधिकारी तैनात थे, इसके बावजूद सुरक्षा घेरे के करीब तक प्रदर्शनकारियों का पहुंचना सुरक्षा में बड़ी चूक की तरफ इशारा कर रहा है।

ताला लेकर पहुंचे छात्रसंघ अध्यक्ष विरोध की अगुवाई छात्रसंघ अध्यक्ष शांतनु शेखर कर रहे थे। सीएम के पहुंचने से पहले ही वे अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए थे। विवाद का मुख्य कारण छात्रसंघ की अनदेखी थी। छात्रों का आरोप है कि इस कार्यक्रम की जानकारी न तो छात्रसंघ को दी गई और न ही कुलपति को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया। विरोध जताने के लिए शांतनु अपने हाथ में ताला लेकर आए थे, जिसे वे नए भवन पर जड़ना चाहते थे, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

शिक्षामंत्री का घेराव नारेबाजी के बीच छात्रों ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को घेर लिया। छात्रों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़े किए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बीच-बचाव कर जैसे-तैसे मंत्रियों को वहां से बाहर निकाला।

147 करोड़ के भवन का उद्घाटन यह पूरा बवाल 147.29 करोड़ रुपये की लागत से बने नए प्रशासनिक (G+8) और एकेडमिक (G+9) ब्लॉक के उद्घाटन के दौरान हुआ। इन अत्याधुनिक भवनों में सीसीटीवी, सेमिनार हॉल, सोलर प्लांट और पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। उद्घाटन के बाद अब विश्वविद्यालय का मुख्यालय नए भवन में और पीजी विभाग एकेडमिक भवन में शिफ्ट किए जाएंगे। उद्देश्य छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देना है, लेकिन उद्घाटन के दिन की इस घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

असम: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को महिला समर्थक ने किया किस , वायरल वीडियो पर गरमाई राजनीति

Story 1

डांस करते रोबोट का थप्पड़ : क्या भविष्य के रोबोट इंसानों के लिए सुरक्षित हैं?

Story 1

14 साल का वनवास खत्म: IPL के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, नीता अंबानी का भावुक संदेश

Story 1

10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा: एयरपोर्ट पर अब आपकी जेब पर नहीं पड़ेगा भारी बोझ

Story 1

46 साल पुराना वीडियो वायरल: जब फिल्म के पर्दे पर दी गई संजय गांधी को श्रद्धांजलि, धुरंधर 2 विवाद के बीच चर्चा में कुर्बानी

Story 1

एस्केलेटर पर महिलाओं का दंगल , बाल पकड़कर एक-दूसरे को जड़ दिए थप्पड़

Story 1

हाथ जोड़ते ही लग गए वंदे भारत के ब्रेक! क्या ट्रेन है या आपकी प्राइवेट टैक्सी?

Story 1

धुरंधर 2: जमील जमाली का असली चेहरा, नबील गबोल नहीं, इस पाक नेता से जुड़ी है कहानी!

Story 1

बिलासपुर को मिली बड़ी सौगात: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से शुरू हुई पहली नाइट फ्लाइट, CM साय ने भरी उड़ान

Story 1

नीतीश कुमार के इस्तीफे पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान: बिहार की पहचान बने रहेंगे नीतीश