असम की राजनीति में एक ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। धेमाजी में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को एक महिला समर्थक ने अचानक गले लगाकर उनके गाल पर चूम लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है वायरल वीडियो का सच? प्रचार के दौरान सीएम के आसपास महिला समर्थकों की भारी भीड़ थी। इसी बीच एक महिला आगे आई और सीएम के प्रति अपना स्नेह जाहिर करते हुए उन्हें चूम लिया। इस पल को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया।
विपक्ष के सवाल, सीएम का करारा जवाब वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इस घटना पर तंज कसे और इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की। आलोचनाओं का सामना करते हुए सीएम ने इसे पूरी तरह से पब्लिक लव का प्रतीक बताया।
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, यह प्यार रातोंरात नहीं मिला, इसके पीछे 25 साल की तपस्या है। माताओं, बच्चों और बुजुर्गों का यह स्नेह मेरे लिए पवित्र है। अगर राजनीति ईमानदारी से की जाए, तो जनता का प्यार स्वतः ही मिलता है।
महिला वोट बैंक पर भाजपा की नजर असम में करीब 1.24 करोड़ महिला मतदाता हैं, जो कुल वोटर्स का लगभग आधा हिस्सा हैं। पिछले चुनावों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही है। बीजेपी ने ओरुनोदोई , लखपति बाइदियो और अन्य महिला केंद्रित योजनाओं के जरिए अपना जनाधार मजबूत किया है। ऐसे में यह घटना महिला वोटर्स के बीच सीएम की लोकप्रियता का संकेत मानी जा रही है।
चुनावी रणनीति का हिस्सा? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटना महज एक संयोग नहीं, बल्कि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक संदेश है। कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर सीएम का आक्रामक रुख यह दर्शाता है कि वे इस घटना को अपनी लोकप्रियता के प्रमाण के तौर पर पेश कर रहे हैं।
असम में 9 अप्रैल को मतदान होना है और 4 मई को नतीजे आएंगे। चुनावी मौसम में हर छोटी-बड़ी घटना अब सियासी संदेश बन चुकी है। यह वायरल मोमेंट विपक्ष के लिए आलोचना का विषय है, तो भाजपा के लिए जन-समर्थन का एक नया प्रतीक।
असम में हिमांता दा की दीवानगी चरम पे 🚩
— Deepak Sharma (@SonOfBharat7) March 28, 2026
आज की रैली में ज़ब CM हिमांता दा लोगों से
मिल रहे थे तो अचानक एक महिला ने उन्हें गले
से लगाकर उनके गालों पर चूम लिया....
असम तैयार है 🔥 pic.twitter.com/TPl1DczO6j
क्या ट्रंप की 39 साल पुरानी वॉर्निंग सच हो रही है? ईरान को लेकर वायरल हुआ पुराना वीडियो
राज्यसभा के लिए नितिन नवीन ने छोड़ी विधायक सीट, भावुक संदेश में कहा- बांकीपुर मेरा परिवार
महावीर जयंती 2026: क्या 31 मार्च को बंद रहेंगे आपके शहर के स्कूल? जानें लेटेस्ट अपडेट
मिडिल ईस्ट में शांति दूत बनने की पाक की कोशिशों को जोरदार झटका, ईरान ने दावों को किया खारिज
हार्दिक पांड्या की 12 करोड़ की फरारी: मुंबई की सड़कों पर ‘स्ट्रगल’ का वीडियो वायरल
CSK की त्रिमुर्ति ध्वस्त: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों का कहर, पावरप्ले में ही बिखरी चेन्नई
पीएसएल में बड़ा बॉल टैंपरिंग कांड: फखर जमां पर लटकी बैन की तलवार, क्या अफरीदी-राउफ भी होंगे दोषी?
कल का मौसम: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक बदलेगा मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
गोटी कलटी मार : मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे रिंकू सिंह, तिलक वर्मा ने पूछा- भाई और कितने बैट लोगे?
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन: केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत