मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान खुद को शांति दूत के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान बार-बार दावा कर रहा है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है। हालांकि, इस बीच ईरान ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे पाकिस्तान के इन दावों पर सवालिया निशान लग गए हैं।
ईरान ने पाकिस्तान के दावों को नकारा मुंबई स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास ने स्पष्ट किया है कि तेहरान ने पाकिस्तान की किसी भी राजनयिक पहल में भाग नहीं लिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान जिस डिप्लोमैटिक फोरम की बात कर रहा है, वह पूरी तरह से उनका अपना है और इसमें ईरान की कोई सहभागिता नहीं है।
अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप तेहरान ने अमेरिका पर मध्यस्थों के जरिए अनुचित और अत्यधिक मांगें रखने का आरोप लगाया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ उनकी कोई भी सीधी बातचीत नहीं हो रही है। ईरान ने स्पष्ट किया कि वाशिंगटन का कूटनीतिक रुख लगातार बदल रहा है, जबकि तेहरान का रुख पूरी तरह स्पष्ट है।
इशाक डार के दावों की निकली हवा पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को दावा किया था कि सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किए के साथ चर्चा के बाद इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता आयोजित करेगा। डार ने मुस्लिम एकता की दुहाई देते हुए कहा था कि युद्ध किसी के हित में नहीं है। हालांकि, ईरान के ताजा बयान ने इन दावों की हवा निकाल दी है।
क्षेत्रीय तनाव और पाकिस्तान की स्थिति मिडिल ईस्ट में सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिका और इजरायल लगातार ईरानी ठिकानों को निशाना बना रहे हैं, जिसके जवाब में तेहरान भी आक्रामक रुख अपनाए हुए है। पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर वार्ता आयोजित करने की घोषणा तो कर दी, लेकिन ईरान या अमेरिका में से किसी ने भी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है।
ईरान के इस खंडन से अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की स्थिति असहज हो गई है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या पाकिस्तान अपनी कूटनीतिक साख बचाने के लिए केवल दिखावे की शांति वार्ता का मंच तैयार कर रहा था?
#Iran FM Spox: No direct US talks; only excessive, unreasonable demands via intermediaries.#US diplomacy flips constantly; our stance is clear.
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) March 30, 2026
Pakistan s forums are their own; we didn t participate.
Regional calls to end war are welcome, but remember who started it!#War pic.twitter.com/o9NDkZAAqN
दिल्ली वाले हो जाएं तैयार! 5 अप्रैल को लगेगी स्पेशल लोक अदालत, घर बैठे निपटाएं ट्रैफिक चालान
ट्रेन में महाभारत : लड़कियों की लड़ाई सुलझाने गए लड़के की हुई ऐसी धुलाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
बैडमिंटन कोर्ट पर पसरा मातम: खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुई मौत की लाइव तस्वीरें
मिडिल ईस्ट में शांति दूत बनने की पाक की कोशिशों को जोरदार झटका, ईरान ने दावों को किया खारिज
# ड्राइवर के बेटे पर थलापति विजय का भरोसा, मंच पर ही छलके आंसू; देखिए भावुक पल
प्यार में दिखा खौफनाक अंदाज: लड़की के बाल से खेल रहे गोरिल्ला को फीमेल पार्टनर ने सिखाया सबक
सलमान खान का बड़ा धमाका: मातृभूमि के बाद अब साउथ के इस मशहूर डायरेक्टर के साथ मचाएंगे तहलका
धुरंधर 2: जमील जमाली का असली चेहरा, नबील गबोल नहीं, इस पाक नेता से जुड़ी है कहानी!
शिमला मिर्च है भाई! : RGPV हॉस्टल मेस में छिपकली मिलने पर शेफ ने सबूत मिटाने के लिए उसे खाया
गिरफ्तार नहीं, नजरबंद हूँ: ओडिशा में राकेश टिकैत ने बयां किया पुलिसिया कार्रवाई का सच