IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ बेहद मुश्किल स्थिति में फंस गई है। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही।
राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सीएसके के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस लिया। सबसे पहले नांद्रे बर्गर ने संजू सैमसन (6 रन) को बोल्ड किया। इसके तुरंत बाद आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले आउट हो गए। अगले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (6 रन) को पवेलियन भेज दिया। महज 8 गेंदों के भीतर चेन्नई ने अपने 3 प्रमुख विकेट गंवा दिए।
टीम की लड़खड़ाती पारी को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने तुरंत एक बड़ा रणनीतिक बदलाव किया। मैनेजमेंट ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सरफराज खान को बल्लेबाजी के लिए उतारा। टीम का उद्देश्य मध्यक्रम में स्थिरता लाना था, लेकिन राजस्थान की घातक गेंदबाजी के सामने यह प्रयोग भी ज्यादा देर तक काम नहीं आया।
चेन्नई का बुरा दौर यहीं नहीं थमा। मैथ्यू शॉर्ट (2 रन) भी संदीप शर्मा की गेंद का शिकार हो गए। पावरप्ले के 6 ओवर समाप्त होते-होते चेन्नई की आधी टीम दबाव में थी। पावरप्ले में ही 4 विकेट खोकर पूरी टीम बैकफुट पर आ चुकी थी।
खबर लिखे जाने तक मैच का 7.2 ओवर का खेल हो चुका था और चेन्नई के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए सरफराज खान 12 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान के कप्तान रियान पराग का गेंदबाजी का फैसला अब तक पूरी तरह सही साबित हुआ है और उनके गेंदबाज चेन्नई के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ने में सफल रहे हैं।
Sanju Samson ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
Ruturaj Gaikwad ✅
Tale of timber strikes, ft. Nandre Burger and Jofra Archer 🎯
Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK pic.twitter.com/OhXdCoIGd3
सलमान खान का बड़ा धमाका: मातृभूमि के बाद अब साउथ के इस मशहूर डायरेक्टर के साथ मचाएंगे तहलका
IPS अधिकारी की शादी की वायरल रस्म: क्या यह संस्कृति है या पितृसत्ता का महिमामंडन?
अब पानी और सीवर की शिकायतों का तुरंत समाधान: दिल्ली जल बोर्ड लाया नया डिजिटल सिस्टम
अप्रैल में स्मार्टफोन की बहार: बजट से लेकर फ्लैगशिप तक, लॉन्च होने वाले हैं ये धाकड़ फोन्स
हाथ जोड़ते ही लग गए वंदे भारत के ब्रेक! क्या ट्रेन है या आपकी प्राइवेट टैक्सी?
भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत: LPG लेकर समंदर सीना चीरते हुए आ रहे दो बड़े टैंकर
बंगाल में ‘एकला चलो रे’ का दांव: कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने से किसका खेल बिगड़ेगा?
तुझे घर की याद नहीं आई जड्डू? ... पुरानी टीम CSK के खिलाफ जडेजा ने बरपाया कहर
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में बवाल: स्टार ओपनर पर लगा बॉल टेम्परिंग का गंभीर आरोप
शुभमन गिल का रॉयल अंदाज: 3 करोड़ की मर्सिडीज में चंडीगढ़ की सड़कों पर दिखे प्रिंस