केंद्र सरकार ने एक बड़ा नीतिगत फैसला लेते हुए पेट्रोल पंपों पर केरोसिन (मिट्टी का तेल) बेचने की अनुमति दे दी है। वैश्विक ऊर्जा संकट और आम जनता की जरूरतों को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। अब लोगों को अपनी घरेलू जरूरतों के लिए केरोसिन की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा।
नई सरकारी अधिसूचना के अनुसार, शुरुआती चरण में देश के हर जिले के कम से कम दो पेट्रोल पंपों पर केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। इन पंपों का चयन उनकी लोकेशन और ग्राहकों की आवाजाही के आधार पर किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से इतर उन लोगों को राहत देना है, जिन्हें खुले बाजार में केरोसिन नहीं मिल पाता था।
सरकार ने तेल कंपनियों के लिए भंडारण नियमों में भी ढील दी है। अब इन चयनित पेट्रोल पंपों पर 5,000 लीटर तक केरोसिन का स्टॉक रखने की अनुमति होगी। इतने बड़े स्टॉक से आपूर्ति में निरंतरता बनी रहेगी और उपभोक्ताओं को आउट ऑफ स्टॉक की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
स्पष्ट कर दें कि पंपों पर मिलने वाला केरोसिन सब्सिडी वाला नहीं होगा, बल्कि इसे बाजार दर पर बेचा जाएगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से केरोसिन की अवैध कालाबाजारी पर लगाम लगेगी। साथ ही, पेट्रोल पंपों पर बिकने वाला तेल प्रमाणित होगा, जिससे मिलावट की संभावना भी खत्म हो जाएगी। छोटे व्यवसायी जिन्हें केरोसिन की जरूरत होती है, उन्हें भी अब आसानी से ईंधन मिल सकेगा।
पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (PESO) के सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। पंप संचालकों को केरोसिन के लिए अलग डिस्पेंसिंग यूनिट और सुरक्षित भंडारण टैंक या ड्रमों की व्यवस्था करनी होगी। सरकार ने कहा है कि सुरक्षा के साथ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यदि मांग बढ़ती है, तो भविष्य में अन्य पेट्रोल पंपों पर भी इस सुविधा का विस्तार किया जा सकता है।
*Government issues gazette notification allowing the distribution of Superior #Kerosene Oil under the Public Distribution System to 21 states and Union Territories, citing the geopolitical situation affecting energy supplies worldwide.
— All India Radio News (@airnewsalerts) March 30, 2026
▪️In a notification, @PetroleumMin allowed… pic.twitter.com/xIARxU3eUG
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को तैयार रहें, जानें कब और कहां देखें RR vs CSK की महाजंग
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का कंधा फ्रैक्चर, ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता के बीच हुए हादसे का शिकार
5 लाख फॉलोअर हैं, माफी मांगनी पड़ेगी : ARTO और युवक के बीच सरेआम बवाल, वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो में दंगल : एस्केलेटर पर महिलाओं की खूनी लड़ाई का वीडियो वायरल
क्या ट्रंप की 39 साल पुरानी वॉर्निंग सच हो रही है? ईरान को लेकर वायरल हुआ पुराना वीडियो
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के मैच में टॉस का रहस्यमय विवाद, फैंस ने उठाए सवाल
दुनिया के सामने फिर शर्मसार हुआ पाकिस्तान, मध्यस्थता कराने निकले विदेश मंत्री का हुआ बुरा हाल
तमिलनाडु की राजनीति में थलापति की धमाकेदार एंट्री: विजय का रोडशो और सत्ता की सीधी चुनौती
रोहित शर्मा का तूफान: 38 गेंदों में 6 छक्के जड़कर कोलकाता के 220 रनों के पहाड़ को किया ध्वस्त
भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत: LPG लेकर समंदर सीना चीरते हुए आ रहे दो बड़े टैंकर