उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में ARTO और एक युवक के बीच हुई तीखी नोकझोंक और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एआरटीओ को धमकाता और अपनी सोशल मीडिया पावर दिखाता नजर आ रहा है।
5 लाख फॉलोअर हैं, आपको माफी मांगनी होगी वायरल वीडियो करीब 75 सेकंड का है। इसमें युवक एआरटीओ प्रतिभा गौतम और उनकी टीम के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहा है। युवक वीडियो बनाते हुए कह रहा है, हमारे यूट्यूब पर पांच लाख फॉलोअर हैं। आप गलत कर रही हैं। आपको हमसे माफी मांगनी पड़ेगी। युवक एआरटीओ को लास्ट वार्निंग देते हुए उनकी टीम पर नेम प्लेट न होने और धांधली का आरोप भी लगा रहा है।
क्या है वायरल वीडियो का सच? घटना शुक्रवार रात की है, जब एआरटीओ टीम लखनऊ हाईवे पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एआरटीओ प्रतिभा गौतम ने बताया कि गिट्टी लदे एक ट्रक को संदिग्ध मानकर तौल के लिए धर्मकांटे पर ले जाया गया था। वहां ट्रक के जीपीएस में तकनीकी खराबी के चलते देरी हुई, जिससे अन्य चालक हंगामा करने लगे।
गाड़ी की चाबी छीनने और हमले का आरोप एआरटीओ प्रतिभा गौतम ने अपनी सफाई में बताया कि हंगामा कर रहे लोगों में से एक युवक शराब के नशे में था। उसने न केवल सरकारी गाड़ी की चाबी छीन ली, बल्कि टीम के साथ धक्का-मुक्की की और पत्थर भी बरसाए। एआरटीओ का दावा है कि स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने हस्तक्षेप किया।
पुलिस ने क्या कहा? इस मामले में दही थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि एआरटीओ की ओर से विभाग को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। वहीं, प्रतिभा गौतम का कहना है कि मामला मौके पर ही शांत करा दिया गया था और आरोपी ने बाद में चाबी लौटा दी थी, जिसके चलते पुलिसिया कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
*ARTO प्रवर्तन और ट्रक ड्राईवर के बीच नोक झोक हाथापाई का वीडियो शोसल मीडिया पर हुआ वायरल । ARTO प्रतिभा गौतम ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर घटना की वजह बताई। जानकारी के मुताबिक दही थाना क्षेत्र में टीम पांच गाड़ियों को पकड़कर धर्मकांटा पर जांच के लिए लाई थी, लेकिन सबसे आगे खड़े… pic.twitter.com/DUSeSJNp73
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) March 30, 2026
IPS अधिकारी की शादी की वायरल रस्म: क्या यह संस्कृति है या पितृसत्ता का महिमामंडन?
डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार: वित्त मंत्री ने कहा - भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत
बांकीपुर से विदाई, राज्यसभा की नई राह: नितिन नवीन ने छोड़ी विधायक की कुर्सी
RR vs CSK: धोनी की जगह लेने को तैयार CSK का सीक्रेट वेपन , राजस्थान की शामत!
ईरान की जेल से छूटे 8 भारतीय नाविक: मसूद आलम ने सुनाई 50 दिनों के खौफ की कहानी
आये हुए और लाये हुए का खेल: अखिलेश यादव ने दादरी रैली से BJP पर साधा बड़ा निशाना
10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा: एयरपोर्ट पर अब आपकी जेब पर नहीं पड़ेगा भारी बोझ
गेहूं खरीदी के लिए करना होगा लंबा इंतजार: सरकार ने बदली तारीख, कांग्रेस ने बताया किसानों का अपमान
रोहित शर्मा का तूफान: 38 गेंदों में 6 छक्के जड़कर कोलकाता के 220 रनों के पहाड़ को किया ध्वस्त
रामपुर: 5 बच्चों को नशा देकर प्रेमी संग फरार हुई मां , कबूलनामे ने उड़ाए सबके होश