ईस्टर के जश्न से ठीक पहले इटली में एक अनोखी और बड़ी चोरी सामने आई है। चोरों ने किटकैट चॉकलेट की एक पूरी खेप पर हाथ साफ कर दिया है। चोरी गई चॉकलेट्स का वजन 12 टन से भी ज्यादा बताया जा रहा है।
नेस्ले ने इस घटना पर चुटकी लेते हुए कहा कि चोरों ने कंपनी के मशहूर स्लोगन टेक अ ब्रेक (एक ब्रेक लें) को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया। कंपनी ने बयान जारी कर माना कि उनकी 12 टन से ज्यादा चॉकलेट चोरी हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोरी हुई खेप किटकैट की नई फॉर्मूला वन (F1) लाइन की थी। इन्हें पिछले साल ही लॉन्च किया गया था। ये चॉकलेट्स रेस कार के आकार में थीं, जिनमें कंपनी का सिग्नेचर वेफर मौजूद था। कुल 4,13,793 यूनिट्स चोरी हुई हैं।
यह घटना 26 मार्च को हुई। चॉकलेट से लदा ट्रक मध्य इटली की एक फैक्ट्री से पोलैंड जा रहा था, तभी रास्ते में चोरों ने ट्रक पर कब्जा कर लिया। ट्रक और चॉकलेट अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
नेस्ले ने ग्राहकों को सचेत किया है कि चोरी हुई चॉकलेट्स अवैध या अनौपचारिक बाजारों में बेची जा सकती हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ग्राहक पैक पर मौजूद बैच नंबर को स्कैन कर यह जांच सकते हैं कि प्रोडक्ट चोरी की खेप का हिस्सा है या नहीं।
ईस्टर से पहले हुई इस बड़ी चोरी के बावजूद कंपनी ने दावा किया है कि यूरोप में चॉकलेट की कोई किल्लत नहीं होगी। नेस्ले ने कहा कि सप्लाई चेन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है और वे स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर जांच में जुटे हैं। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई।
Regarding recent press coverage pic.twitter.com/Huh4EnFV2J
— KITKAT (@KITKAT) March 29, 2026
इजराइल का बड़ा एक्शन: पत्रकार को हिरासत में लेना पड़ा भारी, पूरी रिजर्व बटालियन सस्पेंड
WhatsApp का नया स्मार्ट फीचर: अब बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज का सार
हिटमैन का धमाका: वानखेड़े में रोहित शर्मा को मिला बेस्ट बैटर का सम्मान, ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल
हाथ जोड़ते ही लग गए वंदे भारत के ब्रेक! क्या ट्रेन है या आपकी प्राइवेट टैक्सी?
कोरबा हनुमंत कथा: बाबा से मिलने के नाम पर बवाल, आयोजकों और बाहरी व्यापारी में भिड़ंत
प्यार में दिखा खौफनाक अंदाज: लड़की के बाल से खेल रहे गोरिल्ला को फीमेल पार्टनर ने सिखाया सबक
दिल्ली मेट्रो में दंगल : एस्केलेटर पर महिलाओं की खूनी लड़ाई का वीडियो वायरल
नारियल में पानी है या नहीं? अब बिना काटे पहचानें बेस्ट नारियल , छपरा के दुकानदार की वायरल ट्रिक
राहुल गांधी का बड़ा चुनावी वादा: वरिष्ठ नागरिकों को ₹3000 पेंशन और रबर किसानों को मिलेगी नई राहत
देहरादून में सनसनी: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या