छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के बीच रविवार रात कथा स्थल पर एक ऐसी घटना हुई जिसने आयोजन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अग्रेसन भवन में धक्का-मुक्की विवाद की शुरुआत कटघोरा के अग्रेसन भवन में हुई, जहां पंडित धीरेंद्र शास्त्री ठहरे हुए हैं। कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह अपने साथियों के साथ बाबा से मिलने अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान रायपुर के एक व्यापारी के समर्थकों ने उन्हें रोक दिया, जिससे विवाद बढ़ गया और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया।
पैसे लेकर मुलाकात कराने का आरोप आयोजकों का आरोप है कि रायपुर का यह व्यापारी कथा का अनुचित लाभ उठा रहा है। आरोप है कि वह पैसे लेकर लोगों को बाबा से मिलवाने का काम कर रहा है और कार्यक्रम की व्यवस्था को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। मुख्य आयोजकों को किनारे कर वह बाबा के करीबी लोगों के साथ मिलकर अपना दबदबा बनाने में जुटा है।
आर्थिक दबाव बनाने की साजिश? मामला सिर्फ मुलाकात तक ही सीमित नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, इस व्यापारी से जुड़े लोग आयोजन समिति को लाखों रुपये के फर्जी बिल भेज रहे हैं। इसे मुख्य आयोजकों पर आर्थिक दबाव बनाने की एक सोची-समझी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आयोजकों और उक्त व्यापारी के बीच अविश्वास की खाई गहरी हो गई है।
छवि चमकाने की होड़ स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि रायपुर के इस व्यापारी ने कथा के बहाने अपनी राजनीतिक और सामाजिक छवि चमकाने का ताना-बाना बुना है। आयोजन स्थल पर अपने फ्लेक्स और फोटो लगाकर वह खुद को मुख्य संचालक के तौर पर पेश करने की कोशिश कर रहा है, जबकि कथा का जिम्मा शुरू से ही अपना घर सेवा आश्रम की टीम के पास था।
फिलहाल मामला शांत, लेकिन सवाल बरकरार विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर जुट गए थे, जिससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, मामला आपसी समझाइश से सुलझा लिया गया और पुलिस तक नहीं पहुंचा। फिर भी, इस घटना ने इस बड़े आयोजन में बाहरी हस्तक्षेप और प्रबंधन की खामियों को सार्वजनिक कर दिया है।
*कोरबा जिले में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) की हनुमंत कथा, जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डोरी से जुड़े हैं। @KorbaDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/KL5VkIuAVw
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 30, 2026
क्या पाकिस्तान ईरान-अमेरिका के बीच बन पाएगा मध्यस्थ? जम्मू-कश्मीर के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया
डांस करते हुए रोबोट का हिंसक अवतार: मासूम बच्चे को जड़ा जोरदार थप्पड़!
आई लव इंडिया : सुबह-सुबह थिएटर में फिल्म और खाने की वैरायटी देख दंग रह गई फ्रेंच महिला
राज्यसभा के लिए नितिन नवीन ने छोड़ी विधायक सीट, भावुक संदेश में कहा- बांकीपुर मेरा परिवार
गोटी कलटी मार : मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे रिंकू सिंह, तिलक वर्मा ने पूछा- भाई और कितने बैट लोगे?
नीतीश कुमार का बड़ा सियासी दांव: विधान परिषद से इस्तीफा, अब दिल्ली की राजनीति में नई पारी का आगाज
चलती कार से गुब्बारे फेंकने का खतरनाक खेल: वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का कड़ा प्रहार
46 साल पुराना वीडियो वायरल: जब फिल्म के पर्दे पर दी गई संजय गांधी को श्रद्धांजलि, धुरंधर 2 विवाद के बीच चर्चा में कुर्बानी
आसमान छूते तेल के दाम: युद्ध की आग में झुलस रही ग्लोबल इकोनॉमी, जानिए कहां कितनी बढ़ी कीमतें
हॉर्मुज में फंसा अमेरिका तो ब्रिटेन बना ढाल, ईरान के बिछाए बारूदी जाल को ड्रोन से करेगा नेस्तनाबूद