आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस रोमांचक जीत के सूत्रधार रहे रोहित शर्मा, जिन्हें उनकी तूफानी पारी के लिए टीम ने ड्रेसिंग रूम में विशेष सम्मान दिया।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी की पारियों के जवाब में मुंबई के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन ने 71 गेंदों में 148 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव रखी।
रोहित शर्मा ने इस मैच में अपने पुराने आक्रामक अंदाज की याद दिलाई। हिटमैन ने 205.26 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 38 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन ठोके। वहीं, रयान रिकल्टन ने भी 43 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 छक्के शामिल थे।
मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ड्रेसिंग रूम पहुंचीं। उन्होंने पूरी टीम की मेहनत की सराहना करते हुए रोहित शर्मा को बेस्ट बैटर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा। नीता अंबानी ने खुद रोहित की जर्सी पर एमआई का बैज लगाया। इसके अलावा, शेरफेन रदरफोर्ड को उनकी शानदार फील्डिंग के लिए बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया गया।
पुरस्कार लेने के बाद रोहित शर्मा ने टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा, सभी को जीत की बधाई। यह वह जीत है जिसका इंतजार पिछले 13 सालों से था। इस जीत का श्रेय पूरी टीम को जाता है। अब बस अपना सिर ऊंचा रखिए, मेहनत जारी रखिए और आगे बढ़ते रहिए।
सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस द्वारा साझा किया गया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खिलाड़ी जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
*“𝑯𝒆𝒂𝒅 𝒔𝒕𝒓𝒂𝒊𝒈𝒉𝒕, 𝒇𝒆𝒆𝒕 𝒐𝒏 𝒕𝒉𝒆 𝒈𝒓𝒐𝒖𝒏𝒅, 𝒍𝒆𝒕’𝒔 𝒌𝒆𝒆𝒑 𝒎𝒐𝒗𝒊𝒏𝒈”
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 30, 2026
Hitman fired up the boys as he collected our best batsman award 🔥 pic.twitter.com/2XeuOYNzZG
राज्यसभा के लिए नितिन नवीन ने छोड़ी विधायक सीट, भावुक संदेश में कहा- बांकीपुर मेरा परिवार
मुझे मारने की साजिश रच रही है BJP : ममता बनर्जी का बड़ा दावा, वोटर लिस्ट से 1.20 करोड़ नाम गायब करने का आरोप
डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार: वित्त मंत्री ने कहा - भारतीय अर्थव्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और मजबूत
अमेरिका में भारतीयों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम: IAAC ने जारी की Know Your Rights गाइड
MI vs KKR: कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी पर मचा घमासान, रहाणे ने टीम मैनेजमेंट और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर फोड़ा ठीकरा!
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन: केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
बांकीपुर से विदाई, राज्यसभा की नई राह: नितिन नवीन ने छोड़ी विधायक की कुर्सी
चाय की दुकान से टॉप 4 तक: बिहार की बेटी ज्योति कुमारी ने रचा इतिहास
पिनाराई विजयन क्या PM मोदी के रिमोट कंट्रोल पर चल रहे हैं? राहुल गांधी का बड़ा सियासी धमाका
ईरान पर महायुद्ध: अमेरिका अकेला, इजरायल ने अपने कदम पीछे खींचे