अमेरिका में बढ़ते हेट क्राइम और भेदभाव के बीच, इंडियन अमेरिकन एडवोकेसी काउंसिल (IAAC) ने भारतीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा मार्गदर्शिका (Guide) जारी की है। 10 पन्नों की यह गाइड उन सभी भारतीयों के लिए है, जो विशेष रूप से 2025-26 के राजनीतिक बदलावों के बाद बढ़ती असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।
किसे मिलेगी सुरक्षा? IAAC की यह गाइड हर उस भारतीय के लिए है जो अमेरिका में रह रहा है। इसमें H-1B, H-4, F-1 वीजा धारकों के अलावा छात्र, ग्रीन कार्ड होल्डर और अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं। गाइड का मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि संकट के समय, जैसे ICE (इमीग्रेशन अधिकारियों) की दस्तक पर क्या करना चाहिए और अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग कैसे करना है।
चिंताजनक आंकड़े: नफरत में भारी उछाल IAAC के अनुसार, स्थिति गंभीर है। 2023 से 2025 के बीच ऑनलाइन भारत-विरोधी टिप्पणियों और नफरत में 115% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, 50% एशियाई भारतीय किसी न किसी रूप में भेदभाव का शिकार हुए हैं। इसके अलावा, हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और भारत-विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने वाले पोस्ट्स को लाखों की संख्या में व्यूज मिल रहे हैं।
टेक्सास बना हॉटस्पॉट गाइड में टेक्सास के फ्रिस्को शहर का विशेष उल्लेख किया गया है। इसे भारत-विरोधी गतिविधियों का केंद्र बताया गया है, जहाँ एक सोची-समझी साजिश के तहत भारतीयों के कब्जे और वीजा धोखाधड़ी जैसे बेबुनियाद आरोप लगाकर समुदाय के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है।
भेदभाव होने पर क्या करें? गाइड में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई हेट क्राइम होता है, तो सबसे पहले 911 पर कॉल करें। इसके अलावा, घटना का स्थान, समय और विवरण दर्ज करें। सबूत के तौर पर फोटो या वीडियो लें, गवाहों के नाम नोट करें और चोट लगने पर मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रखें। शिकायतों को DOJ सिविल राइट्स डिवीजन और FBI के फील्ड ऑफिस में दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
सोशल मीडिया पर दो फाड़ राय इस गाइड के जारी होने के बाद सोशल मीडिया (X) पर तीखी बहस छिड़ गई है। जहाँ एक बड़ा वर्ग इसे समय की जरूरत बताते हुए सराह रहा है और अपने शुरुआती संघर्षों को याद कर रहा है, वहीं दूसरा वर्ग इसकी आलोचना भी कर रहा है। समुदाय में इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया है, लेकिन कानूनी सुरक्षा को लेकर यह गाइड एक बड़ा हथियार मानी जा रही है।
IAAC just released Know Your Rights — a 10-page guide for every Indian in America.
— Indian American Advocacy Council (@IAACouncil) March 28, 2026
What to say if ICE shows up at your door.
What your employer can never do to you on an H-1B.
How to document hate and make it count.
Every phone number you need.
Every right you have and… pic.twitter.com/ixkorfo1lB
क्या आप माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं? जानिए बच्चे के शुरुआती 3 सालों का असली खर्च का गणित
सवाल करने दीजिए नहीं तो छोड़ दूंगा : लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला से भिड़े सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
कल का मौसम: दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक बदलेगा मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
ट्रेन में महाभारत : लड़कियों की लड़ाई सुलझाने गए लड़के की हुई ऐसी धुलाई, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
होर्मुज में तेल डिप्लोमेसी : ट्रंप का दावा, ईरान ने सम्मान में भेजे 20 जहाज
PSL में बड़ा विवाद: फखर ज़मान पर बॉल-टैम्परिंग का आरोप, कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत
जनगणना 2026: घर से खाने तक की डिजिटल कुंडली , अब लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा का दर्जा
पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: अप्रैल से शुरू होगी मावां धीयां सत्कार योजना , हर महीने मिलेंगे ₹1500
स्विमिंग पूल में तड़पता रहा युवक, आसपास लोग करते रहे मस्ती; CCTV फुटेज ने झकझोर दिया दिल!
10 रुपये में चाय और 20 रुपये में समोसा: एयरपोर्ट पर अब आपकी जेब पर नहीं पड़ेगा भारी बोझ