नई दिल्ली: संसद के भीतर उस समय माहौल गरमा गया जब आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। मुद्दा था डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुराना बयान।
स्पीकर से क्यों हुआ टकराव? धर्मेंद्र यादव सदन में वित्त राज्य मंत्री के जवाब पर अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी के उस पुराने बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि रुपये के साथ देश की साख भी गिरती है, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें टोक दिया।
स्पीकर ने धर्मेंद्र यादव से पूछा कि वह एक ही बात को बार-बार दोहरा क्यों रहे हैं। इस पर सपा सांसद ने नाराजगी जताते हुए कहा, अध्यक्ष जी, सवाल करने दीजिए, नहीं तो मैं छोड़ दे रहा हूं। स्पीकर ने भी तुरंत जवाब दिया, छोड़ दीजिए। इसके बाद स्थिति को संभालने के लिए स्पीकर ने उन्हें अपना सवाल जारी रखने की अनुमति दी।
पीएम के बयान पर सरकार से सीधा सवाल सदन में शांति होने के बाद धर्मेंद्र यादव ने वित्त मंत्री से सीधा सवाल दागा। उन्होंने पूछा, माननीय मंत्री जी, क्या आप आज भी प्रधानमंत्री की उस बात पर कायम हैं कि रुपये के साथ साख गिरती है? जो रुपया कभी 60 के स्तर पर था, वह आज 94-95 तक पहुंच गया है। सरकार इसका स्पष्ट जवाब दे।
अर्थव्यवस्था पर सरकार को घेरा धर्मेंद्र यादव ने सरकार के अर्थव्यवस्था वाले दावों पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार दिन-रात दावा करती है कि हमारी अर्थव्यवस्था टॉप पर पहुंच रही है, लेकिन जब रुपये की बात आती है तो वे दक्षिण कोरिया और फिलीपिंस जैसी मुद्राओं का उदाहरण देने लगते हैं।
सपा सांसद ने तंज कसते हुए पूछा, वह दिन कब आएगा जब हमारा मुकाबला डॉलर, पाउंड और यूरो जैसी मजबूत मुद्राओं से होगा? आप कब विकसित देशों से आगे बढ़ेंगे?
चुनावी वादों और नीतियों का फर्क अपनी बात खत्म करते हुए धर्मेंद्र यादव ने सरकार पर दोहरा मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए आप लोगों की बातें कुछ और होती हैं, जबकि नीतियां बनाते समय आप बिल्कुल अलग रुख अपनाते हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की कि आखिर रुपये की गिरती कीमत पर सरकार की वास्तविक स्थिति क्या है।
*लोकसभा में आजमगढ़ से सपा सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव जी ने अपनी बात रखी। pic.twitter.com/UKvfCRD7dx
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 30, 2026
इटली में मीठी चोरी : चोरों ने उड़ाए 12 टन किटकैट, कंपनी का मजेदार रिएक्शन
ईरान पर महायुद्ध: अमेरिका अकेला, इजरायल ने अपने कदम पीछे खींचे
PSL में बड़ा विवाद: फखर ज़मान पर बॉल-टैम्परिंग का आरोप, कैमरे में कैद हुई शर्मनाक हरकत
गिरफ्तार नहीं, नजरबंद हूँ: ओडिशा में राकेश टिकैत ने बयां किया पुलिसिया कार्रवाई का सच
शेर कभी शिकार करना नहीं भूलता... : रोहित शर्मा की तूफानी पारी पर युवराज सिंह का बड़ा बयान हुआ वायरल
सबके सामने गिरे पाकिस्तान के विदेश मंत्री, वीडियो वायरल: अमेरिका-ईरान तनाव कम करने की कोशिशों के बीच हुआ हादसा
सवाल करने दीजिए नहीं तो छोड़ दूंगा : लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला से भिड़े सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
BSNL का धमाकेदार धमाका: 485 रुपये में 72 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की आजादी
वेदांता बनाम अडानी: जेपी ग्रुप की डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट में क्या है घमासान?
वायरल वीडियो में काश पटेल का डांस? फैक्ट-चेक में खुला मजेदार सच