पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर इन दिनों स्मार्ट लॉकडाउन का एक नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शनिवार और रविवार को देशव्यापी पूर्ण बंदी का दावा किया गया है। लेकिन, सरकार ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।
क्या है वायरल नोटिफिकेशन की सच्चाई? सोशल मीडिया पर वायरल दस्तावेज के अनुसार, 4 और 5 अप्रैल 2026 से हर हफ्ते शनिवार और रविवार को देश पूरी तरह बंद रहने की बात कही गई है। दावा है कि इसमें दुकानें, बाजार, फैक्ट्रियां और सर्विस सेक्टर पूरी तरह बंद रहेंगे। सार्वजनिक कार्यक्रमों और शादी-समारोहों पर भी पाबंदी का जिक्र है।
सरकार का स्पष्टीकरण पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तार ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल हो रहा नोटिफिकेशन फर्जी है और सरकार ने अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।
फैसले के लिए रायशुमारी जरूरी सूचना मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार फिलहाल इस प्रस्ताव पर प्रांतों और संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा कर रही है। देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन लागू करने से पहले सभी हितधारकों से राय ली जाएगी और उसके बाद ही कोई आधिकारिक फैसला लिया जाएगा।
जरूरी सेवाएं रहेंगी बहाल वायरल प्रस्ताव में दावा किया गया था कि अस्पताल, दवा की दुकानें, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जैसी जरूरी सेवाएं लॉकडाउन के दौरान भी अपना काम जारी रखेंगी। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं किया गया है।
तेल संकट और पीआईए पर असर यह अफवाह खाड़ी तेल संकट (Gulf oil crisis) के बीच फैली है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) भी गंभीर संकट का सामना कर रही है। जेट फ्यूल (JP-1) की कीमतें 1 मार्च से 190 रुपये से बढ़कर 472 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं।
कंसोर्टियम के चेयरमैन आरिफ हबीब ने चेतावनी दी है कि ईंधन की कीमतों में यह 150% की बढ़ोतरी एयरलाइन के संचालन को पूरी तरह ठप कर सकती है। वैश्विक स्तर पर अमेरिका-ईरान तनाव के कारण आई अनिश्चितता ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को और नाजुक बना दिया है।
*NOTIFICATION
— Muhammad Ashfaq (@ashfaqsasrana) March 29, 2026
No. 7-2/2026-Min.I.— In continuation of Cabinet Division’s notifications of even number dated 9th and 14th March, 2026, the Prime Minister, in view of the continuing Gulf oil crisis, has been pleased to direct the enforcement of the following measures in addition to… pic.twitter.com/fJ7h19xAQr
ऑपरेशन विश्वास: दिल्ली पुलिस ने ढूंढे 320 खोए हुए मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
खुद को संभाल न सके, चले हैं दुनिया बचाने: होर्मुज पर पाक की फ्लॉप डिप्लोमेसी
इजरायल का गेम चेंजर : महज 3 डॉलर में ध्वस्त हो रहीं ईरानी मिसाइलें, बदल गई जंग की तस्वीर
विक्टिम कार्ड पर संग्राम: ममता बनर्जी ने अमित शाह को मेडिकल रिपोर्ट देखने की दी खुली चुनौती
हार के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, विराट कोहली की बल्लेबाजी को लेकर कही ये बात
कौन हैं बारामूला एक्सप्रेस आकिब नबी? जिनके हुनर के मुरीद हुए पीएम मोदी
नोएडा का एटीएम और चाय का हिसाब: अखिलेश ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर किया जोरदार पलटवार
नो किंग्स का नारा: अमेरिका की सड़कों पर उमड़ा 80 लाख लोगों का सैलाब, ट्रंप सरकार के खिलाफ आर-पार की जंग
आओ, भूखी शार्क्स को दावत मिल जाएगी : अमेरिका को ईरानी सेना की सीधी चेतावनी
जब आसमान हुआ लहू-लुहान : ऑस्ट्रेलिया में खौफनाक लाल रोशनी देख कांप गए लोग