प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी की जमकर तारीफ की है। रणजी ट्रॉफी में आकिब के शानदार प्रदर्शन ने न केवल घाटी के युवाओं में उम्मीद जगाई है, बल्कि पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
रणजी ट्रॉफी में मचाया तहलका आकिब नबी ने हाल ही में संपन्न हुए रणजी ट्रॉफी सीजन में 60 विकेट लेकर गेंदबाजी में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने 17 पारियों में मात्र 12.65 की औसत से विकेट चटकाए। उनकी घातक गेंदबाजी का ही परिणाम है कि जम्मू-कश्मीर की टीम सात दशकों के लंबे इंतजार के बाद अपना पहला रणजी खिताब जीतने में सफल रही।
कौन हैं आकिब नबी? 4 नवंबर 1996 को बारामूला में एक शिक्षक के घर जन्मे आकिब नबी को क्रिकेट जगत बारामूला एक्सप्रेस के नाम से जानता है। वे दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने में माहिर हैं। पिछले दो रणजी सीजन (2024-25 और 2025-26) में वे कुल 104 विकेट लेकर अपनी निरंतरता साबित कर चुके हैं।
फुटबॉल से क्रिकेट तक का सफर आकिब का बचपन फुटबॉल के मैदानों में बीता और वे उसी खेल को अपना करियर बनाना चाहते थे। हालांकि, तेज गेंदबाजी के प्रति उनके जुनून ने धीरे-धीरे उन्हें क्रिकेट की ओर मोड़ दिया। आज वे अपनी गति और स्विंग से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए जाने जाते हैं।
आईपीएल में लगी बड़ी बोली आकिब की प्रतिभा का लोहा क्रिकेट जगत ने भी माना है। 2025-26 आईपीएल नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 8.40 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया। यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है।
पीएम मोदी ने की टीम इंडिया की सराहना मन की बात के दौरान पीएम मोदी ने न केवल आकिब नबी, बल्कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के इतिहास रचने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने टीम के कप्तान पारस डोगरा के नेतृत्व और टीम के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही, उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर भी देशवासियों के साथ अपना गर्व साझा किया।
*During the 132nd episode of Mann Ki Baat, PM Modi says, Last month end, an interesting match was witnessed in Karnataka s Hubballi, where Jammu and Kashmir s cricket team won the Ranji Trophy. The most gratifying aspect is that after a long wait of seven decades, this team won… pic.twitter.com/yS16WgJUYf
— ANI (@ANI) March 29, 2026
नो किंग्स : डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे 80 लाख लोग, अमेरिका से यूरोप तक दिखा भारी उबाल
RCB से हार के बाद कप्तान ईशान किशन का छलका दर्द, हार का ठीकरा इन गलतियों पर फोड़ा
असम चुनाव 2026: अमित शाह का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस के दौर में बम धमाके, भाजपा राज में शांति और विकास
इन 2 अफसरों को कभी मत भूलना : ईरान ने मिनाब स्कूल हमले के लिए अमेरिकी नेवी अधिकारियों को किया बेनकाब
हम तो जीत चुके थे, फिर फैसला पलट दिया गया : जयप्रकाश एसोसिएट्स डील विवाद पर अनिल अग्रवाल का बड़ा हमला
ईरान की घेराबंदी: समुद्र में उतरा अमेरिका का USS त्रिपोली , 3500 मरीन कमांडोज के साथ बदलेगा जंग का रुख
भारतीय सेना की बढ़ी ताकत: प्रहार LMG का पहला बैच हुआ तैनात
खाड़ी देशों में फंसे 1 करोड़ भारतीय? US-Iran तनाव के बीच वायरल दावे का सच क्या है?
धुरंधर 2 की बंपर कमाई पर पाकिस्तान से आई अजीब मांग, ल्यारी के लोगों ने मांगे 500 करोड़
विराट कोहली का क्यूट मोमेंट: ईशान किशन के साथ मैदान पर हुई मस्ती वायरल