IPL 2026 के 19वें सीजन का आगाज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए निराशाजनक रहा। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने हैदराबाद को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में हार झेलने वाले ईशान किशन ने टीम की कमियों को स्वीकार किया है।
शुरुआती विकेटों का नुकसान पड़ा भारी मैच के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में ईशान किशन ने कहा कि शुरुआत के 3-4 ओवरों के बाद पिच बल्लेबाजों के लिए आसान हो गई थी। उन्होंने स्वीकार किया कि हमने बहुत जल्दी अपने शुरुआती विकेट गंवा दिए। ईशान ने कहा, अगली बार हमें अपने शॉट सिलेक्शन को लेकर ज्यादा स्मार्ट होने की जरूरत है।
विराट की पारी पर क्या बोले ईशान? RCB की जीत के नायक रहे विराट कोहली की तारीफ करते हुए ईशान ने कहा कि कोहली जैसे बल्लेबाज को चेज करते समय जल्द आउट करना बहुत जरूरी है। अगर वह पिच पर टिक गए, तो उन्हें रोकना किसी भी गेंदबाजी आक्रमण के लिए नामुमकिन सा हो जाता है।
गेंदबाजी में सुधार की जरूरत अपनी कप्तानी के अनुभव पर ईशान ने कहा कि यह टूर्नामेंट का पहला मैच था, इसलिए थोड़ी घबराहट स्वाभाविक थी। उन्होंने माना कि टीम को अपनी गेंदबाजी लाइन-अप पर फिर से काम करना होगा और उन क्षेत्रों में सुधार करना होगा जहां वे इस मैच में विफल रहे।
शानदार बल्लेबाजी के बावजूद मिली हार मैच में ईशान किशन ने खुद बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 38 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा अनिकेत शर्मा (43) और हेनरिक क्लासेन (31) की मदद से हैदराबाद ने 20 ओवर में 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।
RCB का पलटवार 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB के बल्लेबाजों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। विराट कोहली (69) और इम्पैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल (61) की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर RCB ने यह लक्ष्य महज 15.4 ओवर में हासिल कर लिया। डेब्यू मैच में 3 विकेट लेने वाले जैकब डफी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
We start as we need to continue. 🤷♂️
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) March 28, 2026
We go again next Sunday. 👍#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvSRH pic.twitter.com/DCEtWPBzsk
IPL 2026: RCB के नए तूफान जैकब डफी ने मचाया तहलका, 6 गेंदों में ही हेड और अभिषेक का खेल खत्म
जेल से निकलते ही फिर दिखा छोटे सरकार का वही पुराना ठाठ, घोड़े की लगाम थामे अनंत सिंह वायरल
मैं आधे-अधूरे कप्तान से बात नहीं करता : ईशान किशन पर शुभमन गिल का तंज, सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग
PSL 2026: ऑन-कैमरा पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर को नीचा दिखाने पर भड़के फैंस, मुश्ताक अहमद की हो रही आलोचना
असम में गूंजा जोहार : हेमंत सोरेन ने फूंका चुनावी बिगुल, तीर-धनुष के सहारे जीत का दावा
घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी? मुंबई इंडियंस के कैंप में बुमराह की धमाकेदार एंट्री
विराट कोहली की फ्लाइंग किस और अनन्या बिड़ला का रिएक्शन: चिन्नास्वामी में छाई आरसीबी की आतिशी जीत!
अर्थ आवर: मुख्यमंत्री धामी ने अंधेरे में रोशन किया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देश के दो ही खलनायक: मुसलमान और सवर्ण! बृजभूषण शरण सिंह के बयान से मचा सियासी बवाल
नरक में स्वागत है: ईरान ने दी अमेरिकी सैनिकों को खुली धमकी, ताबूत में ही लौटोगे