मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने पुराने शाही अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। जेल से रिहाई के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे पटना स्थित अपने आवास के बाहर एक काले घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं।
घोड़े के साथ कमांडो अंदाज सामने आए वीडियो में अनंत सिंह सफेद शर्ट और काले चश्मे में दिख रहे हैं। वे घोड़े को निर्देश देते देखे जा सकते हैं। जैसे ही उन्होंने कहा चल , घोड़ा चलने लगता है और आगे बढ़ के निर्देश पर वह आगे बढ़ जाता है। समर्थकों की मौजूदगी में फिल्माया गया यह वीडियो उनके पुराने रसूख की याद दिला रहा है।
पशु प्रेम और अनोखे शौक अनंत सिंह का जानवरों के प्रति लगाव कोई नई बात नहीं है। वे लंबे समय से अपने अनोखे शौक के लिए जाने जाते हैं। एक समय था जब उनके पास दर्जनों घोड़े थे। इतना ही नहीं, कभी उन्होंने अपने घर में हाथी और अजगर जैसे दुर्लभ जानवर भी पाल रखे थे, जो उन्हें आम नेताओं की भीड़ से अलग खड़ा करते हैं।
सोनपुर मेले का वह चर्चित किस्सा अनंत सिंह के शौक से जुड़ा एक पुराना किस्सा आज भी बिहार की गलियों में मशहूर है। साल 2007 में उन्होंने लालू प्रसाद यादव का घोड़ा सोनपुर मेले से खरीद लिया था। उस समय सीधे खरीद पाना मुश्किल था, इसलिए उन्होंने एक किसान के जरिए डील पक्की की थी। बाद में उसी घोड़े के साथ उन्हें मेले में देखा गया था।
विधानसभा का सफर और शाही बग्घी विधायक बनने के बाद भी उनका यह अंदाज कम नहीं हुआ। कई बार वे लाइट और म्यूजिक सिस्टम से सजी शाही घोड़ा-बग्घी पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे हैं। पटना की सड़कों पर उनका यह अंदाज हमेशा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है।
जेल से रिहाई और नई चर्चा दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पटना हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद 23 मार्च को अनंत सिंह जेल से बाहर आए हैं। जेल से बाहर आते ही उनका भव्य स्वागत हुआ था। अब उनके पसंदीदा घोड़े के साथ दिखी यह तस्वीर साफ कर रही है कि राजनीति के गलियारों में छोटे सरकार की वापसी धमाकेदार रही है।
*मोकामा: बाहुबली विधायक अनंत सिंह सुबह अलग अंदाज में नजर आए. अपने पसंदीदा घोड़े के साथ दिखे. उन्होंने कई इंटरव्यू में कहा है कि वे पशु प्रेमी हैं.
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) March 28, 2026
#Mokama #BiharNews #AnimalLover #prabhatkhabar @MLA_AnantSingh @Jduonline @BJP4India pic.twitter.com/e34Pmnrntx
IPL 2026: ईशान किशन की कप्तानी पारी से गूंजा चिन्नास्वामी, RCB को मिला 202 रनों का विशाल लक्ष्य
होटल के कमरे में सोते समय गर्दन के पास फन फैलाकर बैठा था कोबरा, रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो वायरल
ईरान की घेराबंदी: समुद्र में उतरा अमेरिका का USS त्रिपोली , 3500 मरीन कमांडोज के साथ बदलेगा जंग का रुख
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक: प्रेस जैकेट में दिखे पत्रकारों को बनाया निशाना, 3 की मौत
समंदर में मिडवाइफ बनीं व्हेल: पहली बार कैमरे में कैद हुआ स्पर्म व्हेल का जन्म
होर्मुज में तूफान बनकर पहुंचा USS त्रिपोली: क्या ईरान पर जमीनी हमले की तैयारी?
रामनवमी पर फूलों की उम्मीद, बदले में मिला पत्थर: देश के कई राज्यों में रामभक्तों पर जानलेवा हमले
RCB से हार के बाद कप्तान ईशान किशन का छलका दर्द, हार का ठीकरा इन गलतियों पर फोड़ा
पटना में 25 करोड़ का ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त: मिनी फैक्ट्री से पुलिस का जवान जुड़ा, भारी मात्रा में स्मैक बरामद
IPL 2026: पहले ही मैच से पहले रवि अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन मारेगा बाजी