आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और सनराइजर्स हैदराबाद के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन के बीच हुई नोकझोंक चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों खिलाड़ियों की दोस्ती जगजाहिर है, लेकिन इस बार उन्होंने एक-दूसरे की जमकर टांग खिंचाई की।
क्या है मामला? दरअसल, पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी सौंपी गई है। शुभमन गिल ने इसी बात को आधार बनाते हुए किशन को आधा-अधूरा कप्तान कह दिया। गिल ने मजाकिया लहजे में कहा, मैं आधे-अधूरे कप्तान से बात नहीं करता। मैं सिर्फ फुल-टाइम कप्तानों को सलाह देता हूं।
ईशान का तीखा पलटवार गिल की बातों का जवाब देते हुए ईशान किशन ने भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में भविष्यवाणी कर दी कि इस सीजन में शुभमन गिल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा। किशन ने कहा, मैं किसी से सलाह नहीं लेता, मैं खुद का चैंपियन हूं। शुभमन इस बार अच्छा नहीं करेंगे।
ट्रॉफी और स्टार्स पर छिड़ी बहस बात यहीं नहीं रुकी, बहस आगे बढ़ते हुए टीमों की उपलब्धियों तक पहुंच गई। जब गिल ने एसआरएच की खिताबी जीत पर सवाल उठाया, तो किशन ने तुरंत गुजरात टाइटंस की कम उम्र पर तंज कसते हुए टीम के लोगो (Stars) की ओर इशारा किया। जवाब में गिल ने अपनी टीम की सफलता का बचाव करते हुए कहा कि अभी तो हमें बने हुए सिर्फ 3 साल ही हुए हैं।
किशन के सिर पर कप्तानी का ताज बता दें कि पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण ईशान किशन को शुरुआती मैचों के लिए टीम की कमान दी गई है। किशन हाल के दिनों में अपनी कप्तानी में काफी परिपक्व नजर आए हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को जीत दिलाई थी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। अब देखना यह होगा कि क्या मैदान पर किशन अपनी कप्तानी से गिल के तंज का करारा जवाब दे पाते हैं या नहीं।
POV: You and your best friend are leading your teams in the #TATAIPL 2026! 🤩🏏
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 27, 2026
The banter was 💯 when Ishan Kishan and Shubman Gill caught up at #CaptainsDay 🤩
1 day to go! #TATAIPL 2026 👉 #RCBvSRH | SAT, 28th MAR, 5:30 PM pic.twitter.com/lO6yKVBVIS
मुझसे सेक्स के बारे में भी बात कर लो... : ट्रंप के इस बयान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मचाया बवाल
अलविदा कम्प्लीट मैन : रेमंड के पूर्व चेयरमैन डॉ. विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन
IPL 2026: आरसीबी के खिलाड़ियों ने क्यों बांधी काली पट्टी? जानें भावुक कर देने वाली वजह
रेमंड के दिग्गज और कंप्लीट मैन के शिल्पकार विजयपत सिंघानिया का 87 की उम्र में निधन
IPL 2026: विराट की जीत वाली फ्लाइंग किस और अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल
बंगाल की सियासी जंग: अमित शाह के आरोपपत्र का TMC ने दिया जवाब, जारी की जवाबी चार्जशीट
उपमुख्यमंत्री नहीं, निशांत को सीधे मुख्यमंत्री बनाएं : आनंद मोहन का बड़ा दांव, बिहार की राजनीति गरमाई
IPL 2026: आरसीबी की आक्रामक शुरुआत, विराट-पडिक्कल की सुनामी में उड़ी सनराइजर्स हैदराबाद
जब अपनी ही टीम छोड़ जाए... : भूपेंद्र हुड्डा पर दुष्यंत चौटाला का तीखा हमला
दिल्ली में पानी का हाहाकार: चंद्रावल प्लांट फेल, इन इलाकों में अब दिन में बस एक बार आएगा नल