अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने फ्लोरिडा में कुछ ऐसा कह दिया कि वहां मौजूद पत्रकार अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप का अजीब ऑफर शुक्रवार को फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट के बाद ट्रंप पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह उन नेताओं में से नहीं हैं जो सवालों से बचते हैं।
ट्रंप ने आगे बढ़कर पत्रकारों को खुली छूट दे दी। उन्होंने कहा, अब मैं कुछ सवाल लूंगा। आप मुझसे कुछ भी पूछ सकते हैं, आप मुझसे सेक्स के बारे में भी बात कर सकते हैं। जो भी आपका मन करे, आप पूछें, मैं आपके लिए यहां हूं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो ट्रंप के इस बयान के बाद सभागार में मौजूद पत्रकारों के बीच हंसी गूंज गई। उनका यह छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां उनके समर्थक इसे उनकी बिंदास छवि से जोड़ रहे हैं, वहीं आलोचक इसे राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ बताकर निंदा कर रहे हैं।
ईरान पर ट्रंप का तीखा हमला मजाकिया लहजे के बीच ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद गंभीर और बड़ा दावा किया। समिट के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान की लीडरशिप अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है और अमेरिकी ऑपरेशंस के कारण उनकी सैन्य शक्ति कमजोर हो गई है।
ट्रंप ने तीखे शब्दों में कहा कि तेहरान अब बातचीत के लिए भीख मांग रहा है ।
क्या सुप्रीम लीडर की सत्ता खत्म? ट्रंप ने 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की स्ट्राइक में हुई मौत का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान का नेतृत्व ढांचा पूरी तरह ढह चुका है।
उन्होंने नए सुप्रीम लीडर और खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई पर भी सवाल उठाए। ट्रंप ने दावा किया कि, उनके सर्वोच्च नेता अब सर्वोच्च नहीं रहे, वे मर चुके हैं। उनका बेटा भी या तो मर चुका है या उसकी हालत बहुत गंभीर है। फिलहाल, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन ट्रंप की ये टिप्पणियां अंतरराष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
🚨 LMFAO! PRESIDENT TRUMP: Ask me anything you want. You can talk s*x! You can talk—whatever the HELL you want! I m here for you!
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) March 27, 2026
There will never be another like him 😭😭 pic.twitter.com/EIm4kn472Z
IPL 2026: विराट कोहली से छूटा आसान कैच, अनुष्का शर्मा के रिएक्शन ने लूटी महफिल
रेमंड के दिग्गज विजयपत सिंघानिया का 87 की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
डांस शो में रोबोट का तांडव: बच्चे को जड़ा जोरदार चांटा, वीडियो देख सहम गए लोग
2026 बंगाल चुनाव: अमित शाह का ममता पर जोरदार प्रहार, विक्टिम कार्ड और घुसपैठ पर घेरा
शॉर्ट सर्किट या सबूत मिटाने की साजिश? PWD मुख्यालय में लगी आग पर गरमाई राजनीति
IPL 2026: ईशान और शुभमन के बीच कौन है ये हसीना ? वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
कूटनीतिक जीत या सियासी आत्मघाती कदम? आनंद मोहन के बयान से NDA में खलबली
ट्रंप की भद्दी टिप्पणी से हड़कंप: क्या सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ बिगड़ेंगे अमेरिका के रिश्ते?
फ्यूचर सीएम की तलाश: क्या नीतीश के बेटे निशांत संभालेंगे बिहार की कमान? पटना में मची सियासी हलचल
बंगाल की सियासी जंग: अमित शाह के आरोपपत्र का TMC ने दिया जवाब, जारी की जवाबी चार्जशीट