पटना: बिहार की सियासत में इन दिनों बड़ा उलटफेर होने के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच पटना की सड़कों पर लगे नए पोस्टरों ने राजनीति का पारा चढ़ा दिया है।
पोस्टर पॉलिटिक्स: निशांत भविष्य के सीएम पटना में समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टरों ने सबको चौंका दिया है। इन पोस्टरों में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार बताया गया है। एक तरफ पोस्टर में नीतीश कुमार से आग्रह किया गया है कि वे सीएम पद न छोड़ें, तो दूसरी तरफ निशांत कुमार की तस्वीर के साथ उन्हें भावी उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया गया है।
विधायक अनंत सिंह का खुला समर्थन निशांत कुमार के नाम की चर्चा केवल पोस्टरों तक सीमित नहीं है। जदयू विधायक अनंत सिंह ने खुलकर निशांत का समर्थन किया है। मोकामा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि निशांत में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं और वे पार्टी के लिए एक बेहतर उत्तराधिकारी साबित हो सकते हैं।
जदयू का दावा: निशांत के हाथ में भविष्य जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस चर्चा को और हवा दे दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जदयू का भविष्य निशांत कुमार के हाथ में है। नीरज कुमार ने उन्हें ग्लोबल थिंकर बताते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता अपने नेता के उत्तराधिकारी को ऊंचाइयों पर देखना चाहता है। उन्होंने जय निशांत, तय निशांत का नया नारा भी दिया है।
नीतीश का इस्तीफा: क्या 13 अप्रैल है डेडलाइन? सूत्रों के अनुसार, 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद नीतीश कुमार को 14 दिनों के भीतर विधानमंडल की सदस्यता छोड़नी होगी। चर्चा है कि नीतीश कुमार 30 अप्रैल तक एमएलसी पद से इस्तीफा दे देंगे। वहीं, सीएम आवास से जुड़े सूत्रों का दावा है कि 13 अप्रैल के बाद नीतीश कुमार कभी भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
नीतीश मॉडल ही होगा आधार भले ही मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की चर्चा हो, लेकिन जदयू नेताओं का स्पष्ट मानना है कि सरकार चाहे जो भी हो, वह नीतीश मॉडल पर ही चलेगी। एनडीए के भीतर सर्वसम्मति से ही अगले नेता का चुनाव होगा, लेकिन यह तय माना जा रहा है कि बिहार में सत्ता का हस्तांतरण अब बस कुछ ही दिनों की बात है।
*Patna, Bihar: Supporters of Chief Minister Nitish Kumar put up posters in Patna, appealing to him not to step down from the post of Chief Minister.
— IANS (@ians_india) March 28, 2026
The posters also congratulated Nitish Kumar on being re‑elected as the National President of JD(U) and described Nishant Kumar as… pic.twitter.com/bcrozwRiwY
भारत के लिए राहत: होर्मुज से सुरक्षित बाहर निकले तेल के जहाज, इंडियन नेवी की कड़ी निगरानी
अलविदा कम्प्लीट मैन : रेमंड के पूर्व चेयरमैन डॉ. विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन
आसमान में मचा हड़कंप: इंजन फेल होने के बाद इंडिगो विमान की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं... : आलोचनाओं पर भड़के मिचेल स्टार्क, दिया करारा जवाब
सऊदी क्राउन प्रिंस पर डोनाल्ड ट्रंप की अमर्यादित टिप्पणी, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
विराट कोहली के वायरल लुक का सच: AI या हकीकत? किंग कोहली ने खुद खोला राज
धुरंधर 2 की सफलता के बीच वायरल हुआ कुर्बानी का विवादित वीडियो, क्या है कनेक्शन?
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक: युद्ध कवर कर रहे 3 पत्रकारों की कार पर बमबारी, मौत
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: होर्मुज के रास्ते खुले
होटल के कमरे में सोते समय गर्दन के पास फन फैलाकर बैठा था कोबरा, रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो वायरल