आदित्य धर की धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। रणवीर सिंह के हमजा अवतार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हालांकि, फिल्म अपनी कहानी के साथ-साथ राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में भी आ गई है। कई लोगों का मानना है कि फिल्म में वर्तमान सरकार के एजेंडे को बढ़ावा दिया गया है।
इसी विवाद के बीच सोशल मीडिया पर 1980 की सुपरहिट फिल्म कुर्बानी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक पुरानी बहस को फिर से जिंदा कर गया है।
क्या है वायरल वीडियो में? वायरल हो रहे क्लिप में कुर्बानी फिल्म की शुरुआत दिखाई गई है। फिल्म के ओपनिंग सीन्स में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे संजय गांधी को श्रद्धांजलि दी गई है। उस साल संजय गांधी का निधन हुआ था, जिसके चलते निर्माताओं ने उन्हें विशेष तौर पर याद किया था।
फिरोज खान ने की थी जमकर तारीफ इस वीडियो में अभिनेता और फिल्म निर्माता फिरोज खान की आवाज सुनाई देती है। वे इंदिरा गांधी को भारत की लौह महिला और हमारे महान राष्ट्र की मां कहकर संबोधित करते हैं। वहीं, संजय गांधी को उन्होंने सोता हुआ राजकुमार (Sleeping Prince) कहा है।
प्रीमियर की कमाई का बड़ा फैसला वीडियो से यह भी स्पष्ट होता है कि उस दौर में फिल्म निर्माताओं ने एक बड़ा कदम उठाया था। फिल्म के बैंगलोर और दिल्ली में हुए प्रीमियर शो से जो भी कमाई हुई, उसे सीधे तत्कालीन सरकार को समर्पित करने का निर्णय लिया गया था। यह वीडियो अब धुरंधर 2 के समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस का नया हथियार बन गया है।
धुरंधर 2 की दमदार रफ्तार बात करें धुरंधर 2 की, तो यह 19 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है, जिसने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। सीक्वल में दर्शकों को हमजा बनने की बैक-स्टोरी दिखाई गई है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
Dear GenZ,
— Abhishek (@AbhishBanerj) March 28, 2026
This is the beginning of the 1980 Hindi movie Qurbani
You should see this
I have no further comments. pic.twitter.com/auRxqblYdg
धुरंधर 2: यामी गौतम का छोटा सा कैमियो, लेकिन चर्चा है बड़ी—क्या है शाजिया बानो का राज?
वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं... : आलोचनाओं पर भड़के मिचेल स्टार्क, दिया करारा जवाब
अलविदा कम्प्लीट मैन : रेमंड के पूर्व चेयरमैन डॉ. विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में निधन
धुरंधर 2 की सफलता के बीच वायरल हुआ कुर्बानी का विवादित वीडियो, क्या है कनेक्शन?
आरसीबी का भावुक कदम: 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि देकर मैदान पर उतरी टीम
अयोध्या में राम मंदिर के पास भीषण अग्निकांड: महायज्ञशाला जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी
ईरान के द्वीपों पर अमेरिका की अंतिम प्रहार वाली रणनीति, क्या होर्मुज में छिड़ने वाली है बड़ी जंग?
प्रार्थना में लॉलीपॉप का स्वाद: स्कूल असेंबली का यह क्यूट वीडियो जीत रहा है सबका दिल
रेमंड के किंग विजयपत सिंघानिया का 87 की उम्र में निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर
IPL 2026: RCB फैंस की मौज, जर्सी पहनकर बैठिए ऑटो में और सफर होगा मुफ्त!