भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज और रेमंड ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले डॉ. विजयपत सिंघानिया अब हमारे बीच नहीं रहे। पद्म भूषण से सम्मानित सिंघानिया ने शनिवार शाम मुंबई में अंतिम सांस ली। वे 87 वर्ष के थे।
बेटे गौतम सिंघानिया ने दी जानकारी उनके बेटे और रेमंड ग्रुप के वर्तमान चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, RIP ओम शांति।
वैश्विक स्तर पर चमकाया रेमंड का नाम डॉ. सिंघानिया ने 1980 से 2015 के बीच रेमंड को एक साधारण टेक्सटाइल कंपनी से बदलकर वैश्विक ब्रांड बना दिया। उनके नेतृत्व में ही कंपनी ने कम्प्लीट मैन की पहचान हासिल की। उन्होंने न केवल सूटिंग में महारत हासिल की, बल्कि डेनिम, सीमेंट और स्टील जैसे क्षेत्रों में भी कंपनी का विस्तार किया। ओमान में पहला विदेशी शोरूम खोलकर उन्होंने भारतीय टेक्सटाइल को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई।
रविवार को दी जाएगी अंतिम विदाई कंपनी के प्रवक्ता ने दुख व्यक्त करते हुए बताया कि डॉ. विजयपत सिंघानिया का निधन शांतिपूर्वक हुआ। उनके परिवार ने जानकारी दी है कि उनका अंतिम संस्कार रविवार, 29 मार्च 2026 को किया जाएगा। पूरा औद्योगिक जगत उनके निधन से शोक में है।
कानपुर से खड़ा किया 12,000 करोड़ का साम्राज्य सिंघानिया परिवार की व्यापारिक विरासत कानपुर से शुरू हुई थी। अपने चाचा जीके सिंघानिया द्वारा स्थापित इस छोटी सी कंपनी को विजयपत सिंघानिया ने अपनी सूझबूझ से 12,000 करोड़ रुपये के विशाल साम्राज्य में तब्दील कर दिया। वे बॉम्बे के पूर्व शेरिफ भी रह चुके थे।
साहस और जुनून की मिसाल डॉ. सिंघानिया का व्यक्तित्व केवल बिजनेस तक सीमित नहीं था। वे एक कुशल पायलट और साहसी व्यक्तित्व के धनी थे। 2005 में उन्होंने 67 वर्ष की उम्र में गर्म हवा के गुब्बारे (Hot Air Balloon) से 21,027 मीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई तक उड़ान भरकर इतिहास रचा था। यह उपलब्धि आज भी उनके अदम्य साहस की गवाह बनी हुई है।
*Former chief of Raymond Group and Padma Bhushan recipient, Vijaypat Singhania, passes away at the age of 87. His son, CMD of Raymond Group, Gautam Singhania, shares a condolence notice and funeral assembly announcement on X. pic.twitter.com/umNIwNAhSZ
— ANI (@ANI) March 28, 2026
इतिहास रचने को तैयार अश्विन: मेजर लीग क्रिकेट में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे दिग्गज स्पिनर
नवी मुंबई के तुरभे डंपिंग ग्राउंड में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार
संन्यास के बाद मैदान पर आर अश्विन की धमाकेदार वापसी, इस विदेशी लीग में दिखाएंगे अपना जादू
सुभाष घई की सैंड आर्ट फोटो का सच: AI के झांसे में आए फिल्म निर्माता, सुदर्शन पटनायक ने किया खुलासा
IPL 2026: ईशान और शुभमन के बीच कौन है ये हसीना ? वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
रणवीर सिंह को मिली 5 करोड़ की लग्जरी कार, दीपिका पादुकोण नहीं, इस एक्ट्रेस ने दिया सरप्राइज!
2026 बंगाल चुनाव: अमित शाह का ममता पर जोरदार प्रहार, विक्टिम कार्ड और घुसपैठ पर घेरा
क्या आलिया भट्ट परफेक्ट मां बनने के दबाव में हैं? सद्गुरु ने दिया पेरेंटिंग का गुरुमंत्र
खुशखबरी: एमपी के 19 लाख किसानों की बल्ले-बल्ले, गेहूं पर मिलेगा शानदार बोनस!
बंगाल चुनाव: ममता सरकार के खिलाफ BJP का ब्लैक पेपर , अमित शाह बोले- यह 15 साल के काले कारनामों का कच्चा-चिट्ठा